कांग्रेस ने दिशा रवि की गिरफ्तारी पर उठाए सवाल, कहा- किसान आंदोलन में भी CAA-NRC जैसी गिरफ्तारियां

नई दिल्ली। जलवायु कार्यकर्ता दिशा रवि को टूलकिट मामले में गत शनिवार को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया था। दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें रविवार को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। कांग्रेस लगातार दिशा रवि की गिरफ्तारी पर सवाल खड़े कर रही है। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद सैयद नसीर हुसैन ने कहा कि, दिशा रवि की गिरफ्तारी कर्नाटक पुलिस और राज्य सरकार को सूचित किए बिना की गई थी।

Disha Ravi Karnataka police CAA NRC cases, farmers protest Punjab farm lawsSyed Naseer Hussain

राज्यसभा सांसद सैयद नसीर हुसैन ने दिशा रवि की गिरफ्तारी पर कहा कि, दिशा रवि की गिरफ्तारी कर्नाटक पुलिस और राज्य सरकार को सूचित किए बिना की गई थी। इस प्रकार की गिरफ्तारियां सीएए-एनआरसी मामलों में भी की गई हैं, पंजाब में जो कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। सरकार उनके खिलाफ भी ऐसी साजिश रह रही है। बताते चलें कि दिशा रवि को तीन कृषि कानूनों से संबंधित किसानों के विरोध प्रदर्शन से जुड़ी 'टूलकिट' सोशल मीडिया पर साझा करने के आरोप में गत शनिवार को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस ने दावा किया है कि उन्होंने 'टेलीग्राम ऐप' के जरिए जलवायु परिवर्तन कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग को यह 'टूलकिट' भेजी थी और इस पर कार्रवाई के लिए उन्हें मनाया था। दिल्ली पुलिस के प्रमुख ने कहा, दिशा रवि की गिरफ्तारी कानून के अनुरूप की गई है, जो 22 से 50 वर्षीय की आयु के लोगों के बीच कोई भेदभाव नहीं करता। पुलिस ने दावा किया है कि रवि के 'टेलीग्राम' अकाउंट से डेटा भी हटाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+