भारत-चीन तनाव: सैन्य मुक्त हुए पैंगोंग झील के दोनों किनारे, भारतीय-चीनी सैनिकों की वापसी प्रक्रिया पूरी
नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर महीनों से जारी तनाव अब कम होता नजर आ रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच हुए समझौते के तहत भारतीय सेना और चीनी सेना ने विवादित इलाकों से पीछे हटना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को भारतीय सेना के सूत्रों ने बताया कि पैंगोंग झील के दक्षिणी और उत्तरी किनारे पूरी तरह खाली हो गए हैं। इलाके से भारतीय और चीनी सेना की वापसी प्रक्रिया पूरी हो गई है।

Recommended Video
न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय सेना के सूत्रों ने जानकारी दी कि पैंगोंग झील के दोनों किसान अब सैन्य मुक्त हो चुके हैं, भारतीय और चीनी सेना ने इलाकों को खाली कर दिया है। वहीं, चीन और भारत की सेनाओं के बीच कल (20 फरवरी) फिल से कॉर्प्स कमांडर स्तरीय वार्ता आयोजित की जाएगी। इस बैठक में दोनों पक्ष पूर्वी लद्दाख में तीन संघर्ष बिंदुओं से सेनाओं को पीछे हटाने पर चर्चा करेंगे। इन तीन तनाव वाले बिंदुओं में गोगरा, हॉट स्प्रिंग और डेपसांग शामिल हैं।
मई, 2020 वाली स्थिति में लौटने पर सहमत
आपको बता दें कि दोनों देशों की सेनाओं के बीच जो सहमति बनी है, उसके मुताबिक दोनों को मई,2020 वाली स्थिति में वापस लौट जाना है। सेनाओं की वापसी की यह प्रक्रिया दोनों सेनाओं की निगरानी के बीच हो रही है; और अगर 10वीं दौर की बातचीत की सहमति बनी है तो माना जा सकता है कि पहले दौर में सेनाओं की वापसी का काम लगभग पूरा किया जा चुका है। क्योंकि, सेना के एक अधिकारी ने बताया था कि पैंगोंग के पास से सेनाओं वापसी की तसल्ली हो जाने के 48 घंटे बाद ही कोर-कमांडर स्तर की अगली दौर की बात होगी।
यह भी पढ़ें: चीन ने पहली बार कबूला गलवान में मारे गये थे चीनी सैनिक, 8 महीने बाद नामों का खुलासा, भारत को ठहराया जिम्मेदार












Click it and Unblock the Notifications