दीपिका कक्कड़ ने जीती बिग बॉस 12 की ट्रॉफी, श्रीसंत रहे फ़र्स्ट रनर-अप

मुंबई। टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ को जाने माने रियलिटी शो बिग बास के 12वें सीजन का विजेता चुना गया। रविवार रात बिग बॉस के विजेता की घोषणा की गई। वहीं पूर्व क्रकेटर श्रीसंत इस शो के फर्स्ट रनर- अप रहे। दीपक ठाकुस सेकंड रनर-अप रहे जबकि रोमिल चौधरी और करनवीर वोहरा चौथे और पांचवें स्थान पर रहे।

पहले भी कई टीवी एक्टर्स ने जीता खिताब

पहले भी कई टीवी एक्टर्स ने जीता खिताब

दीपिका कक्कड़ को इनाम में 30 लाख की राशि और ट्रॉफी दी गई। बता दें कि दीपिका ने बिग बॉस के घर में कुल 105 दिन बिताए। विनर की घोषणा होने के बाद दीपिका ने स्टेज पर ही परिवार के साथ इसकी खुशी साझा की गौरतलब है कि इससे पहले भी बिग बॉस के कई अलग अलग सीजन टीवी कलाकारों ने जीते हैं। स्वेता तिवारी, शिल्पा शिंदे और जूही परमार के बाद दीपिका कक्कड़ का नाम भी इस सूची में जुड़ गया है।

बिग बॉस के घर में दीपिका पर लगे कई आरोप

बिग बॉस के घर में दीपिका पर लगे कई आरोप

दीपिका को कलर्स चैनल पर आने वाले सीरियल ससुराल सिमर का से घर-घर में सिमर के रूप में पहचान मिली। वहीं बिग बॉस में उनकी ये जीत भी उनके फेम के लिए अहम है। बिग बॉस के घर में रहते हुए अन्य कनटेस्टेंट्स ने उनपर फेक होने के खूब आरोप लगाए और कहा कि वे बिग बॉस के घर में सचमुच में सिमर के किरदार को निभा रही हैं और झूठ मूठ खुद को इमोशनल दिखा रही हैं।

दीपिका ने ऑन स्क्रीन पति से रचाई शादी

दीपिका ने ऑन स्क्रीन पति से रचाई शादी

सीरियल ससुराल सिमर का में शोएब इब्राहिम ने उनके पति का किरदार निभाया था। दोनों को सीरियल के सेट पर ही प्यार हो गया। दो सालों की डेटिंग के बाद इसी साल फरवरी में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। 2015 में फिट फीमेल एक्टर के रूप में अवॉर्ड जीत चुकीं दीपिका साल 2016 में मुख्य भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के रूप में भी चुनी गई थीं और उन्होंने जी गोल्ड पुरस्कार जीता था.

यह भी पढ़ें- VIDEO: क्रिसमस के लिए सलमान खान के घर पर सजी महफिल, भाइयों के साथ ठुमके लगाते दिखे भाईजान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+