Dimple Yadav Net Worth: डिंपल यादव के पास करोड़ों की संपत्ति, 50 लाख से ज्यादा के गहने, जानें नेटवर्थ

Dimple Yadav Net Worth: लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर 'आपका सांसद कितना अमीर' के सेगमेंट में हम आपको सांसदों की संपत्ति के बारे में बता रहे हैं। इस लेख में हम आपको उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से लोकसभा सासंद डिंपल यादव की संपत्ति के बारे में जानकारी देंगे।

डिंपल यादव समाजवादी पार्टी (सपा) की नेता हैं। डिंपल यादव उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव की धर्म पत्नी हैं। डिंपल यादव दिसंबर 2022 से उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से सांसद हैं।

Dimple Yadav Net Worth

मैनपुरी से पहले डिंपल यादव कन्नौज से दो बार सांसद रह चुकी हैं। हालांकि 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान डिंपल यादव कन्नौज से चुनाव हार गई थीं, तब उन्हें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सुब्रत पाठक ने हराया था।

डिंपल यादव ने 1998 में लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक (बीकॉम) किया। उन्होंने 1999 में अखिलेश यादव से शादी की थी।

Dimple Yadav Net Worth

Dimple Yadav Assets & Liabilities: डिंपल यादव की संपत्ति?

  • डिंपल यादव उत्तर प्रदेश की अमीर महिला सांसदों में से एक हैं। डिंपल यादव की अपने पति अखिलेश यादव के साथ मिलाकर लगभग 40 करोड़ रुपये की संपत्ति है।
  • चुनावी हलफनामे के मुताबिक डिंपल यादव के पास 14 करोड़ 32 लाख से ज्यादा की चल और अचल संपत्ति है।
  • डिंपल यादव के पास 9.61 करोड़ रुपये से ज्यादा की अचल संपत्ति और 4.70 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है।
Dimple Yadav Net Worth
  • चुनावी हलफनामे के मुताबिक उनके पति और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के पास 17.22 करोड़ रुपये से अधिक की अचल संपत्ति है।
  • डिंपल यादव और अखिलेश यादव की अचल संपत्ति 26.83 करोड़ रुपये से अधिक है।
  • डिंपल यादव के पास 1.25 लाख रुपये का एक कंप्यूटर, 2.774 किलोग्राम से अधिक वजन के सोने के गहने, 203 ग्राम मोती और 59,76,687 रुपये का 127.75 कैरेट का हीरा है।
  • डिंपल यादव के पास 14.26 लाख रुपये से अधिक की देनदारी है। डिंपल यादव के पास कोई भी कार नहीं है। डिंपल यादव के पास लखनऊ और सैफई में जमीन है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+