अपने समय के सबसे महंगे स्टार थे दिलीप कुमार, जानें कितनी लेते थे फीस
मुंबई, 7 जुलाई। हिंदी सिनेमा का एक और जगमगाता सितारा सदा के लिए दुनिया को अलविदा कह गया। बुधवार को बॉलीवुड दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का निधन हो गया। 98 वर्षीय दिलीप कुमार की मौत की खबर सुनकर बॉलीवुड ही नहीं उनके लाखों फैंस को धक्का लगा है। दिलीप कुमार जो बॉलीवुड के ट्रेजेडी किंग के रुप में जाने जाते थे। मुहम्मद युसूफ खान ऊर्फ दिलीप कुमार अपने समय के सबसे मंहगे कलाकारों में से एक थे। आइए जानते हैं दिलीप एक फिल्म के लिए कितना करते थे चार्ज.....

50 के दशक में दिलीप कुमार लेते थे सबसे अधिक फीस
पेशावर में एक बिजनेसमैन पिता के घर में जन्में यूसुफ खान जो हिंदी सिनेमा में दिलीप कुमार के नाम से सितारा बन कर जगमगाए उन्होंने अपनी आदाकारी से लोगों के दिलों पर राज किया। दिलीप कुमार की 50 के दशक में सबसे मंहगे एक्टर हुआ थे। दिलीप कुमार हिंदी सिनेमा के पहले एक्टर थे जिन्होंने 1950 के दशक में अपनी फीस के रूप में 1 लाख रुपये लिए थे.महान अभिनेता हिंदी फिल्म उद्योग में पहले व्यक्ति थे जिन्होंने 1950 के दशक में अपनी फीस के रूप में 1 लाख रुपये चार्ज किए थे।
Recommended Video

50 रुपए से भी कम थी दिलीप कुमार की पहली सैलरी
बिजनेसमैन पिता के घर में जन्में दिलीप कुमार ने जो ये मुकाम हासिल किया उसके लिए उन्होंने बहुत स्ट्रगल किया और अपनी मेहनत और एक्टिंग से महज 25 साल की उम्र में सुपरस्टार बन गए। पुणे के एक आर्मी क्लब में सैंडविच का स्टॉल पर दिलीप कुमार ने पहली नौकरी की, तब उनकी सैलरी महज 36 रुपए थी। साल 1944 में दिलीप कुमार ने फिल्म ज्वार भाटा से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। उसके बाद एक बाद एक हिट फिल्में करने के बाद एक समय में ऐसा आया जब दिलीप कुमार सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर बन गए।

दिलीप कुमार ने सादगी से जी जिंदगी
1950 और 60 के दशक में हिंदी सिनेमा पर राज करने वाले अभिनेताओं की तिकड़ी के अंतिम दिलीप कुमार भले ही अब हमें छोड़ कर चले गए हैं लेकिन वो अपनी अदाकारी के जरिए हमारे बीच सदा जिंदा रहेंगे। ब्लैक एंड व्हाइट फिल्मों से अपने करियर की शुरूआत करने वाले दिलीप कुमार रंगीन सिनेमा तक का सफर तय किया। उन्होंने अपनी एक्टिंग से लाखों दर्शकों के लिए दिलों पर राज किया। करोड़ों की संपत्ति के मालिक होने के बावजूद दिलीप कुमार ने सादगी से जिंदगी जी। लाइफस्टाइल एकदम आम इंसान जैसी थी। फैंस से लेकर उनके जानने वाले दिलीप कुमार के व्यक्तित्व का मुरीद थे।












Click it and Unblock the Notifications