Dilip Kumar RIP: दिलीप कुमार सुपुर्द-ए-खाक, गम में डूबी सायरा ने कहा-'खुदा ने जीने की वजह छीन ली'
मुंबई,

'कब्रिस्तान में जाकर साहब को आखिरी सलाम किया'
दिलीप कुमार को 'साहब' कहकर पुकारने वाली उनकी पत्नी और अभिनेत्री सायरा बानो आज बुरी तरह से टूटी हुई और बदहवास सी नजर आईं। पूरी जिंदगी दिलीप कुमार के साथ साए की तरह रहने वाली सायरा बानो ने जूहू के कब्रिस्तान में जाकर अपने 'साहब' को आखिरी सलाम किया।

'खुदा ने मुझसे मेरी जीने की वजह छीन ली'
पीपिंग मून के मुताबिक आज सुबह जब डॉक्टरों ने दिलीप कुमार को मृत घोषित किया तो सायरा ने रोते हुए कहा था कि 'आज खुदा ने मुझसे मेरी जीने की वजह छीन ली, अब उनके बिना मैं ना तो कुछ सोच पाऊंगी और ना ही कुछ कर पाऊंगी'।

बिलखती सायरा को शाहरुख ने संभाला
सुपुर्द-ए-खाक करने से पहले दिलीप कुमार का पार्थिव शरीर उनके घर लाया गया था, जहां उनके अंतिम दर्शन के लिए सीएम उद्धव ठाकरे समेत फिल्मी दुनिया के कई दिग्गज पहुंचे थे। इस दौरान सायरा बानो की एक फोटो भी सामने आई है। जिसमें वो फूट-फूटकर रोती दिख रहीं हैं और उन्हें शाहरुख खान संभालते दिख रहे हैं। बता दें कि शाहरुख खान को सायरा-दिलीप अपने बेटे की तरह मानते थे। शाहरुख दोनों के काफी करीबी रहे हैं।

22 साल छोटी दिलीप कुमार से छोटी थीं सायरा
मालूम हो कि सायरा बानो को मात्र 12 साल की उम्र में दिलीप कुमार से प्यार हो गया था। बेइंतहा एक-दूसरे से इश्क करने वाले इस कपल को एक भी संतान नहीं थी।अपनी बॉयोग्राफी में दिलीप कुमार ने इस बात का जिक्र भी किया है।
बॉयोग्राफी में किया बच्चे का जिक्र
उन्होंने अपनी किताब में लिखा है कि एक बार सायरा बानो गर्भवती हुई थीं लेकिन इस दौरान उनका ब्लड प्रेशर काफी बढ़ गया था, जिसकी वजह से सायरा बानो की तबीयत काफी खराब हो गई थी और हमें अपने बेबी को खोना भी पड़ा था। इसके बाद हमने कभी भी फैमिली के बारे में नहीं सोचा, हम ही एक-दूसरे के लिए काफी थे। तो वहीं एक इंटरव्यू में सायरा बानो ने कहा था कि 'उन्हें कभी भी बच्चों की कमी महसूस ही नहीं होती क्योंकि दिलीप कुमार खुद ही एक बच्चे की तरह हैं।'












Click it and Unblock the Notifications