नातिन सायशा सहगल ने शेयर की दिलीप कुमार संग दुर्लभ तस्वीर, लिखी दिल छू लेने वाली बात
नई दिल्ली, 08 जुलाई। फिल्म शिवाय में अजय देवगन के साथ नजर आई अभिनेत्री सायशा सैगल दिलीप कुमार और सायरा बानो की नातिन हैं। दिलीप कुमार के निधन के बाद सायशा ने सोशल मीडिया पर अपने नाना के लिए इमोशनल पोस्ट शेयर की है। बता दें कि दिलीप कुमार का 7 जुलाई को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में निधन हो गया, वह लंबे समय से बीमार था। दिलीप कुमार के निधन के बाद सायशा ने सोशल मीडिया पर दिलीप कुमार के साथ एक तस्वीर साझा की है जिसमे दोनों डांस कर रहे हैं।

एक युग का अंत
तस्वीर में देखा जा सकता है कि दिलीप कुमार ब्लैक एंड व्हाइट सूट में हैं और उनके साथ सायशा सफेद ड्रेस में हैं। दोनों डांस कर रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सायशा ने लिखा मैं खुशनसीब हूं कि मैंने अपने बचपन का का काफी समय महान व्यक्ति के साथ गुजारा, जिन्हें दुनिया दिलीप कुमार के नाम से जानती है। मेरे दिल में वह हमेशा फूफोनाना रहेंगे, जिनके साथ मैं गाया, डांस किया, उनसे मैंने बहुत कुछ सीखा। यह एक युग का अंत है।

अंतिम संस्कार में पहुंची कई हस्तियां
बता दें कि सायशा सहगल अभिनेता सुमीत सैगल और शाहीन बानू की बेटी हैं। दिलीप कुमार के परिवार के करीबी दोस्त फैसल फारुकी और डॉक्टर जलील पार्कर ने बुधवार को दिलीप कुमार के निधन की जानकारी लोगों के साथ साझा की। जिस वक्त दिलीप कुमार का निधन हुआ उनके साथ उनकी पत्नी सायरा बानो भी मौजूद थीं। दिलीप कुमार के निधन के बाद उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए फिल्म जगत और राजनीति से जुड़ी तमाम हस्तियां पहुंची थी।

राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
गौर करने वाली बात है कि दिलीप कुमार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। 7 जुलाई शाम 5 बजे दिलीप कुमार को राजकीय सम्मान के साथ विदा किया गया, इस दौरान दिलीप कुमार के भतीजे अयूब खान और सायरा बानू के भतीजे समेत परिवार के कई सदस्य उपस्थित थे। इसके अलावा अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, अभिषेक बच्चन, सुभाष घई भी दिलीप कुमार के अंतिम संस्कार में मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications