पाक में जिया उल हक ने कट्टरता बढ़ाई, यहां वही काम मोदी सरकार कर रही: दिग्विजय
पाक में जो जिया उल हक ने किया, वो यहां मोदी सरकार कर रही: दिग्विजय
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा है कि देश में जिस तरह से सरकार धार्मिक कट्टरता को शह दे रही है, वो बेहद खतरनाक है। दिग्विजय ने कहा कि जिस तरह पाकिस्तान में जिया उल हक ने धार्मिक कट्टरता को बढ़ावा दिया और वहां आतंकवाद ने जन्म लिया। उसी तरह भारत में भी सत्तारूढ़ दल कथित हिंदुत्व को बढ़ावा दे रहा है जो उसी तरह से खतरनाक ट्रेंड है।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि अतिवाद से ही आतंकवाद का जन्म होता है। पाकिस्तान में जब जिया-उल-हक ने धार्मिक अतिवाद को बढ़ावा दिया तो वहां आतंकवाद बढा। ऐसा ही अब भारत में भी होता दिख रहा है। सरकार कथित हिंदुत्व के नाम पर धार्मिक उन्माद को बढ़ावा दे रही है, जो खतरनाक चलन है।
इससे पहले गुरुवार को ही इंदौर में दिग्विजय ने कहा था कि मैंने हिंदू आतंकवाद कभी नहीं कहा लेकिन 'संघी आतंकवाद' कहा है। क्योंकि आतंकवादी जब पकड़े जाते हैं तो अक्सर संघ के ही निकलते हैं। सभी संघी आतंकवादी होते हैं, मैं ऐसा भी नहीं कह रहा हूं। बता दें कि इस तरह के शब्दों को लेकर भाजपा लगातार कांग्रेस को घेरती रही है।
बुधवार को कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा था कि अगर 2019 के चुनाव में भाजपा फिर से जीतती है और उसकी सरकार आती है तो भारत हिंदू पाकिस्तान बन जाएगा। इस बयान को लेकर भी भाजपा ने जमकर कांग्रेस और उसके अध्यक्ष राहुल गांधी को निशाना बनाया है। भाजपा नेताओं का कहना है कि कांग्रेस हिन्दू विरोधी पार्टी है, इसीलिए इस तरह के बयान उसके नेता देते हैं।












Click it and Unblock the Notifications