गोवा और कर्नाटक का प्रभार छिनने के बाद दिग्विजय ने कहा- मैं बहुत खुश
दिग्विजय ने गोवा और कर्नाटक का प्रभार छिनने के बाद अपनी प्रतक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वो बहुत खुश हैं।
नई दिल्ली। दिग्विजय सिंह का कद अब कांग्रेस में कम थोड़ा कर दिया गया है। शनिवार को कांग्रेस ने सांगठनिक बदलाव करते हुए कई महत्वपूर्ण पदों पर बदलाव किया।
जिसके बाद दिग्विजय से गोवा और कर्नाटक के प्रभारी पद से हटा दिया गया। पार्टी के इस फैसले पर दिग्विजय ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

मैं बहुत खुश कि राहुल जी...
दिग्विजय ने ट्वीट कर लिखा कि मैं पार्टी और नेहरू गांधी परिवार के प्रति वफादार हूं। आज मैं पार्टी में जो कुछ भी हूं वो सब उन्हीं की वजह से ही है। ट्वीट कर दिग्विजय ने लिखा कि मुझे गोवा और कर्नाटक के कांग्रेस नेताओं के साथ काम कर अच्छा लगा। मैं उनके सहयोग के लिए आभारी हूं।
इसके बाद ट्वीट कर दिग्विजय ने लिखा है कि मैं इस बात से काफी खुश हूं कि अब टीम राहुल जी चुन रहे हैं।

झेल रहे थे आलोचना
गौरतलब है कि बीते महीने गोवा में कांग्रेस के सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद सरकार बना पाने में नाकाम रहने के बाद लगातार आलोचना झेल रहे दिग्विजय सिंह को गोवा और कर्नाटक के पार्टी प्रभारी पद से हटा दिया गया था।
कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह की जगह पर ए. चेल्ला कुमार को गोवा में पार्टी प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं कर्नाटक में पार्टी ने केसी वेणुगोपाल को राज्य इकाई का महासचिव नियुक्त किया है।
वहीं दिग्विजय सिंह ने गोवा को लेकर कुछ गलतियों को स्वीकार भी किया था। 20 अप्रैल को उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि चुनाव से पहले विजय सरदेसाई की पार्टी गोवा फॉर्वर्ड से गठबंधन नहीं कर पाना कांग्रेस के लिए बड़ी गलती साबित हुई। इसका खामियाजा पार्टी को भुगतना पड़ा।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications