बीवी अमृता राय ने दिग्विजय सिंह की सारी प्रॉपर्टी से छोड़ा अपना हक
नई दिल्ली। कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह पिछले साल अपनी और टीवी एंकर अमृता राय के रिश्तों के कारण काफी सुर्खियों में रहे हैं।
दोनों के रिश्तों को लेकर बहुत कुछ लिखा गया और कहा गया, हालांकि दोनों ने आलोचकों के मुंह पर तमाचा तब जड़ा जब दोनों ने शादी कर ली। आज दोनों पति-पत्नी के रूप में जीवन निर्वाह कर रहे हैं और खुश हैं।
लेकिन एक बार फिर से दोनों के रिश्तों ने आलोचकों को करारा जवाब दिया है क्योंकि दिग्गी की पत्नी अमृता राय ने दिग्विजय सिंह की संपत्ति से एक पैसा भी नहीं लिया है। खुद दिग्गी राजा ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दुनिया को दी है।
दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया.. 'मेरी पत्नी अमृता राय ने मेरी पारिवारिक और अर्जित संपत्ति में अपना संपूर्ण अधिकार मेरे पुत्र जयवर्धन के हक में त्याग दिया। जो कहा सो किया!
आपको बता दें कि पिछले साल सितंबर में शादी करने वाली अमृता राय ने फेसबुक पर लिखा था उन्होंने शादी केवल प्यार के कारण की है। वो दिग्विजय सिंह से प्रेम करती हैं और इसी कारण उन्होंने समाज के खिलाफ जाकर उनसे शादी रचाई है।
मुझे ना तो उनसे पैसे चाहिए और ना ही उनकी जायदाद में हिस्सा
मुझे ना तो उनसे पैसे चाहिए और ना ही उनकी जायदाद में हिस्सा। जो लोग मेरे और उनकी उम्र को लेकर बातें करते हैं उन्हें मैं यही कहना चाहूंगी कि मैं एक कॉलेज गोइंग स्टूडेंट नहीं हूं बल्कि एक मैच्योर महिला हूं, जो अपना भला-बुरा सोच सकती है।
दिग्विजय सिंह के साथ और प्रेम की जरूरत
मैंने कड़ी मेहनत करके अपना एक प्रोफेशनली मुकाम बनाया है जो मेरे लिए काफी है। मुझे बस जिंदगी के सफर में दिग्विजय सिंह के साथ और प्रेम की जरूरत है, मुझे उनके पैसे से कोई लेना-देना नहीं है।













Click it and Unblock the Notifications