कांग्रेस के शातिर व चालबाज नेता दिग्व‍िजय सिंह पर प्रतिबंध!

Digvijay Singh
भोपाल। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व राहुल गांधी के करीबी कहे जाने वाले शातिर व चालबाज नेता दिग्व‍िजय सिंह पर प्रतिबंध लग गया है! अरररे चौंकिये नहीं, अभी ऐसा हुआ नहीं है, लेकिन हां अगर सोनिया गांधी ने मध्य प्रदेश की पूर्व विधायक कल्पना पारुलेकर की बात मान ली, तो ऐसा हो जरूर जायेगा। और हां, दिग्विजय को शातिर और चालबाज हम नहीं बल्क‍ि पारुलेकर ही कह रही हैं।

विधानसभा चुनाव में करारी हार झेलने के बाद एमपी कांग्रेस में नेताओं ने एक दूसरे पर ठीकरा फोड़ना शुरू कर दिया है। इसी दौरान महीदपुर से चुनाव हारने वालीं पारुलेकर ने सीधे दिग्व‍िजय सिंह पर निशाना साध दिया। उन्होंने कहा, राज्य में हार के लिये सिर्फ वही जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा, "कांग्रेस के शातिर और चालबाज नेता दिग्विजय सिंह ने राज्य में गुटबाजी बढ़ाई है। उनकी कार्यशैली के कारण ही कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है।"

दिग्व‍िजय सिंह ने राघौगढ़ को अपना गुलाम बना रखा है: पारुलेकर

पारुलेकर ने कहा कि अगर मध्य प्रदेश में दिग्विजय सिंह पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया तो कांग्रेस पूरी तरह खत्म हो जाएगी, क्योंकि केंद्र में सक्रिय होने के बाद भी दिग्विजय राज्य की राजनीति पर अपनी पकड़ रखना चाहते हैं। पारुलेकर ने पार्टी महासचिव पर सवाल खड़े करते हुए पूछा कि आखिर क्या कारण है कि दिग्विजय के इलाके में सिर्फ उनका बेटा जयवर्धन सिंह ही जीता, बाकी सभी हार गए। उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि दिग्व‍िजय सिंह ने राघौगढ़ को अपना गुलाम बना रखा है।

उधर, झाबुआ से कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर चुनाव हारने वाले विधायक जेवियर मेढा ने अपनी हार के लिए प्रदेशाध्यक्ष कांतिलाल भूरिया को जिम्मेदार ठहराते हुए पार्टी हाईकमान को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि भूरिया ने न केवल अपनी भतीजी के पक्ष में मतदान किया, बल्कि उन्हें हराने में भी पूरी ताकत लगा दी। भूरिया की भतीजी निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रही थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+