'कांग्रेस को क्या बेनकाब करेंगे भाईजान, अपनी पार्टी तो बचा लीजिए', दिग्विजय सिंह का गुलाम नबी आजाद पर निशाना

गुलाम नबी आजाद ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं कि पीएम मोदी बहुत मेहनती हैं।

दिग्विजय सिंह का गुलाम नबी आजाद पर निशाना

Digvijay Singh on Ghulam Nabi Azad: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने एक बार फिर कांग्रेस के खिलाफ खुलकर बात की। उन्होंने कांग्रेस के साथ मतभेदों के बारे में बात की। कहा कि कांग्रेस के विचारधारा से मेरा कोई मतभेद नहीं है। साथ ही ये भी कहा कि मैं कांग्रेस को बेनकाब या तोड़ना नहीं चाहता हूं।

गुलाम नबी आजाद के इस बयान पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि गुलाम नबी भाईजान आप कांग्रेस को क्या बेनकाब या ध्वस्त करेंगे। पहले कश्मीर में आप अपनी पार्टी को तो बचा लीजिए। 40 साल कांग्रेस में रहकर आपने पार्टी के साथ दगा कर दिया।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस के साथ दगा करने पर अब भाजपा व मोदी जी की बैसाखियों के सहारे क्या हासिल कर लेंगे। बता दें कि कांग्रेस छोड़ने के बाद गुलाम नबी आजाद ने जम्मू-कश्मीर में अपनी पार्टी डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी की स्थापना की।

Recommended Video

    Amritpal Singh के समर्थन में उतरे Simranjit Singh Mann, दी कैसी नसीहत | वनइंडिया हिंदी

    गुलाम नबी आजाद ने एएनआई के साथ एक साक्षात्कार में पीएम मोदी की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने हमेशा एक राजनेता की तरह व्यवहार किया है। उन्होंने कहा कि मैंने जरूरत पर बीजेपी की तारीफ और आलोचना की है। इसमें कोई संदेह नहीं कि पीएम बहुत मेहनती हैं।

    गुलाम नबी आजाद ने कहा कि बीजेपी को भी 'जियो और जीने दो' में विश्वास करना चाहिए। मैं बीजेपी की भी आलोचना करता हूं। मैं पीएम मोदी को 24 घंटे गाली नहीं देता। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि कांग्रेस अपनी गलतियों को सुधारेगी।

    यह भी पढ़ें- आर्टिकल-370 के मुद्दे पर कांग्रेस में कौन नहीं था साथ? गुलाम नबी आजाद ने राहुल गांधी के खास का लिया नाम

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+