दिग्गी ने किया मोदी का गुणगान तो गुलाम ने PM के 'काम' को सराहा
नयी दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चाहने वालों की लिस्ट दिन पर दिन बड़ी होती जा रही है। उनके विरोधी भी अब उनके मुरीद बनते जा रहे हैं। जो कभी मोदी के लिए जहर उगला करते थे वो अब मोदी के तारिफों के पुल बांध रहे हैं।

जी हां मोदी के काम से खुश होकर मोदी के विरोधी उनके मुरीद बन गए है। हम बात कर रहे हैं कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह और गुलाम नबी आजाद की। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और गुलाम नबी आजाद ने बाढ़ग्रस्त जम्मू-कश्मीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'शीघ्र प्रतिक्रिया' और 'त्वरित कार्रवाई' को देखते हुए उनकी तारिफ की है।
राजनीति में नरेंद्र मोदी के धुर विरोधी समझे जाने वाले दिग्विजय सिंह ने सोशल नेटवर्किंग साइट के जरिए मोदी की तारिफ की। उन्होंने ट्वीटर पर बाढ़ से तबाह जम्मू और कश्मीर में कार्रवाई को लेकर भारत सरकार और प्रधानमंत्री के साथ, डीएमआरएफ, सेना, पुलिस और सुरक्षा बलों की सराहना की।
वहीं कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने मोदी की तारिफ करते हुए कहा कि पीएम की प्रतिक्रिया से वह बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि मैने प्रधानमंत्री से बात की। उन्होंने तुरंत राज्य का दौरा किया और 1 हजार करोड़ रुपए के पैकेज की घोषणा की। आजाद ने कहा कि मुझे मोदी जी पर पूरा भरोसा है और उम्मीद है कि उनका समर्थन इसी उत्साह के साथ मिलता रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications