Railway: मेन लाइन और लूप लाइन में क्या है अंतर? जो ओडिशा ट्रेन दुर्घटना की बड़ी वजह बनी

Loop Line vs Main Line: ओडिशा में भीषण रेल दुर्घटना के बाद लूप लाइन और मेन लाइन की खूब चर्चा हो रही है। चलिए आपलोगों को समझाते हैं मेन लाइन और लूप लाइन के बीच का अंतर।

Difference Between Main Line and Loop Line

Main Lina and Loop Line: ओडिशा के बालासोर में भीषण रेल दुर्घटना में 275 लोगों की मौत हो गई और 1000 से अधिक लोग घायल हैं। इस भयानक हादसे में सबसे अधिक चर्चा जिस बात की हो रही है वह है मेन लाइन और लूप लाइन की। अधिकारी से लेकर मंत्री तक इन दो शब्दों की खूब चर्चा कर रहे हैं। आपलोगों में से भी कई लोगों को नहीं पता होगा कि आखिर लूप लाइन और मेन लाइन के बीच क्या अंतर है? चलिए जानते हैं आखिर मेन लाइन और लूप लाइन के बीच क्या अंतर है?

जानें मेन लाइन और लूप लाइन में अंतर ( Main Line and Loop Line)
रेलवे में मुख्य रूप से से दो लाइनें होती हैं। एक आने वाली और दूसरी जाने वाली। जिसे हमलोग अप और डाउन लाइन भी बोलते हैं। ये मेन लाइनें होती हैं। यानी कि इन लाइनों पर ट्रेन की आवाजाही लगातार बनी रहती है। लेकिन इन दो लाइनों के अलावा भी दो अतिरिक्त लाइनें निकाली जाती हैं। जो इन लाइनों के आसपास ही बिछाई जाती है। इन लूप लाइनों पर मालगाड़ी या पैसेंजर गाड़ी खड़ी रहती है। अधिकांश समय लूप लाइन (Loop Line) का इस्तेमाल मालगाड़ियों को खड़ी करने के लिए होता है। लूप लाइन की लंबाई 750 मीटर होती है।

Recommended Video

      Odisha Train accident: जब हादसे के बाद Lal Bahadur Shastri ने दिया था इस्तीफा | वनइंडिया हिंदी

      कोरोमंडल एक्सप्रेस भी लूप लाइन में चली गई थी जिससे हुआ था बड़ा हादसा
      कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन, जो शुक्रवार को ओडिशा में भीषण रेल दुर्घटना का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि यह ट्रेन गलती से लूप लाइन में प्रवेश कर गई थी और वहां खड़ी एक मालगाड़ी से टकरा गई। अधिकारियों के मुताबिक जो मालगाड़ी लूप लाइन (Loop Line) पर खड़ी थी उसमें लोहा लदा था जिसके कारण यह हादसा और भयानक हो गया। इतना ही इसमें एक बड़ी वजह बनी ट्रेन की स्पीड जो कि उस समय 128 किलोमीटर प्रति घंटा थी। इस खतरनाक स्पीड के कारण रेलवे का इंजन मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+