क्या नुसरत जहां ने अपनी शादी को लेकर लोकसभा में झूठ बोला ? BJP नेता अमित मालवीय ने शेयर किया Video
नई दिल्ली, 10 जून: टीएमसी सांसद और टॉलीवुड की अभिनेत्री रहीं नुसरत जहां पर भाजपा ने लोकसभा में सदन के अंदर अपनी शादी को लेकर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। भाजपा नेता अमित मालवीय ने एक वीडियो जारी किया है और उसके आधार पर दावा किया है कि नुसरत जहां ने सदन के भीतर अपनी शादी को लेकर झूठ बोला है। बता दें कि अपने पति निखिल जैन से अलग होने के बारे में नुसरत जहां ने सफाई दी है कि उन्होंने तुर्की के कानून के तहत शादी की थी, इसलिए उसे भारत में कानूनी मान्यता नहीं है। बता दें कि निखिल जैन ने कोलकाता के एक कोर्ट में उनसे कानूनी तौर पर अलग होने की एक अर्जी दी है।

क्या नुसरत जहां ने सदन में झूठ बोला?-अमित मालवीय
बीजेपी के आईटी सेल के हेड और पश्चिम बंगाल के को-इंचार्ज अमित मालवीय ने टीएमसी सांसद नुसरत जहां से सवाल किया है कि क्या उन्होंने संसद के फ्लोर पर निखिल जैन के साथ अपनी शादी को लेकर झूठ बोला था। बता दें कि टॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री ने दावा किया है कि बिजनेसमैन निखिल जैन के साथ हुई उनकी बहु-प्रचारित शादी कानूनी नहीं थी। लेकिन, लोकसभा में उनके संसद की सदस्यता का शपथग्रहण का हवाला देते हुए अमित मालवीय ने ट्वीट किया है, 'टीएमसी एमपी नुसरत जहां रूही जैन की निजी जिंदगी, उनकी किसके साथ शादी हुई है या वो किसके साथ रह रही हैं, इससे किसी को मतलब नहीं होना चाहिए। लेकिन, वो चुनी हुई जनप्रतिनिधि हैं और संसद के रिकॉर्ड में है कि उनकी निखिल जैन के साथ शादी हुई है। क्या उन्होंने सदन में झूठ बोला?'
Recommended Video

निखिल जैन से मेरी शादी भारत में मान्य नहीं- नुसरत जहां
भाजपा नेता की ओर से यह सवाल निखिल जैन के साथ रिश्ते से अलग होने को लेकर नुसरत जहां की ओर से चुप्पी तोड़ने के बाद किया गया है। टीएमसी सांसद ने एक बयान जारी कर कहा है कि निखिल जैन के साथ उनकी शादी तुर्की के कानून के तहत हुई है, जो भारत में मान्य नहीं है। उनके मुताबिक, 'क्योंकि यह शादी दो धर्मों के मानने वालों के बीच थी, इसलिए इसके भारत में स्पेशल मैरेज ऐक्ट के तहत पुष्टि कराने की आवश्यकता है, जो कि नहीं हुई है। कानून के मुताबिक यह शादी नहीं है, बल्कि एक रिलेशनशिप या लिव-इन रिलेशनशिप है। '

नुसरत ने पति निखिल जैन पर लगाए हैं कई आरोप
इतना ही नहीं टीएमसी नेता ने (अपने पति पर ) यहां तक आरोप लगाए हैं कि उनके गहनें और दूसरी संपत्ति को अवैध तौर पर कब्जे में रखा गया है। उनका ये भी आरोप है कि बिना उनकी जानकारी के उनके कई एकाउंट से 'पैसों का बेजा इस्तेमाल' किया गया है। निखिल जैन के साथ नुसरत जहां ने 2019 में तुर्की जाकर शादी रचाई थी। उधर निखिल जैन ने अपनी ओर से कहा है कि उन्होंने इस शादी को शून्य करने के लिए कोलकाता में अर्जी दायर की है। उन्होंने इसपर ज्यादा कुछ बताने से इसलिए इनकार किया है कि यह मामला अभी अदालत में है।
इसे भी पढ़ें- 'मैं मुंह बंद रखने वाली औरत नहीं',खुलासे के बाद नुसरत ने कही ये बात, इंस्टाग्राम से डिलीट कीं शादी की तस्वीरें
इतना ही नहीं टीएमसी नेता ने (अपने पति पर ) यहां तक आरोप लगाए हैं कि उनके गहनें और दूसरी संपत्ति को अवैध तौर पर कब्जे में रखा गया है। उनका ये भी आरोप है कि बिना उनकी जानकारी के उनके कई एकाउंट से 'पैसों का बेजा इस्तेमाल' किया गया है। निखिल जैन के साथ नुसरत जहां ने 2019 में तुर्की जाकर शादी रचाई थी। उधर निखिल जैन ने अपनी ओर से कहा है कि उन्होंने इस शादी को शून्य करने के लिए कोलकाता में अर्जी दायर की है। उन्होंने इसपर ज्यादा कुछ बताने से इसलिए इनकार किया है कि यह मामला अभी अदालत में है।
नुसरत के इसी वीडियो पर भाजपा नेता ने पूछे हैं सवाल
नुसरत जहां के पति निखिल जैन ने यह बात मानी है कि दोनों 2020 के नवंबर से ही अलग रह रहे हैं। इस बीच अमित मालवीय ने जो वीडियो जारी किया है, उसमें नुसरत जहां लोकसभा का सदस्य निर्वाचित होने पर बांग्ला में ईश्वर के नाम पर शपथ लेते हुए अपना पूरा नाम नुसरत जहां रूही जैन बता रही हैं। बता दें कि नुसरत जहां पश्चिम बंगाल के बसीरहाट लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं और उनके बारे में चर्चा है कि वो मां बनने वाली हैं। लेकिन, उनके पति निखिल जैन ने उनके पेट में पल रहे बच्चे के पिता होने से इनकार कर दिया है। इस बीच कहा जा रहा है कि नुसरता अब बंगाल में भाजपा के उम्मीदवार रहे ऐक्टर यश दासगुप्ता के साथ रिलेशनशिप में हैं।












Click it and Unblock the Notifications