CAA: क्या पहले ही बन गई थी मंगलोर हिंसा की योजना, CCTV में कैद हुआ चौंकाने वाला सच
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ कर्नाटक के मंगलोर में हुए हिंसक प्रदर्शन को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। घटना के एक सप्ताह बाद सीसीटीवी कैमरों में कुछ ऐसी तस्वीरें कैद हुई जिसके चलते ऐसी आशंका जताई जाने लगी है कि मंगलोर हिंसा पहले से ही इसकी योजना बना ली गई थी। बता दें कि 19 दिसंबर को हुए इस हिंसक प्रदर्शन में पुलिस की गोली लगने से दो लोगों की मौत भी हो गई थी।

सीसीटीवी फुटेज ने दिखी हिंसा की शुरूआत
इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक सीसीटीवी वीडियो में दिखाई देता है कि यह प्रदर्शन पहले से ही प्लान किया गया था। गौरतलब है कि देशभर में सीएए और एनआरसी को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक जैसे कुछ राज्यों में हिंसक प्रदर्शन भी हुए। 19 दिसंबर को मंगलोर में हुए हिंसक प्रदर्शन को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स में चौंकाने वाली बात सामने आई है। हिंसा के दौरान अलग-अलग इलाकों से लिए गए 7 सीसीटीवी फुटेज में घटना किस तरह शुरू हुई इसका खुलासा हुआ है। फुटेज में दिखाया गया है कि कैसे भीड़ ने मंगलौर उत्तर पुलिस स्टेशन को घेर लिया।

बैग में पत्थर भरकर लाए थे लोग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज में यह दिखाई दे रहा है कि भीड़ पहले राव और राव सर्कल और डीसी कार्यालय के बाहर इकट्ठा होती है और फिर बंडेर पुलिस स्टेशन की ओर बढ़ना शुरू कर देती है। वहीं बंडेर पुलिस स्टेशन जाने वाली सभी चार सड़कों को प्रदर्शनकारियों द्वारा बंद कर दिया जाता है ताकि पुलिसबल वहां ना आ सके। सीसीटीवी कैमरे से फुटेज में कुछ लोग थाने के पास एक टेम्पो से बंदूक की नोक पर सामान उतारते दिख रहे हैं। कुछ लोग सड़क पर बैग निकालते हैं, अन्य लोग पत्थर से भरे इन बैगों से पत्थर लेकर पुलिस पर हमला करत हैं।

लोहे की पाईप से सड़क को किया बंद
सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक यह सब दोपहर 2 बजे शुरू होता है, प्रदर्शनकारी बंडेर पुलिस स्टेशन जाने वाली चार सड़कों को घेर कर पुलिस पर पथराव शुरू कर देते हैं। वहीं कुछ अपद्रवी घरों और सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी बंद करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिखाई देता है कि कुछ युवक लोहे की पाईप से सड़क को ब्लाक कर देते हैं और पुलिस की वैन आगे नहीं बढ़ पाती। 19 दिसंबर की शाम करीब 4.30 से 4.45 के बीच भीड़ पुलिस स्टेशन के करीब पहुंचती है और पथराव शुरू कर देती है।

पुलिस ने पहले हवा में की फायरिंग
बता दें कि पुलिस स्टेशन के पीछे ही एक लाइसेंसी बंदूक बेचेने वाली दुकान भी थी जिसे प्रदर्शनकारियों द्वारा तोड़ने की कोशिश भी की गई। मंगलोर पुलिस ने बताया कि जिस समय हिंसा भाड़की उस दौरान थाने में राइफल, पिस्टल और हजारों की संख्या में बंदूक की गोलिया रखी हुई थीं। किसी भी अनहोनी को रोकने के लिए पुलिसकर्मियों ने आंसू गैस को गोले दागे ताकि प्रदर्शनकारियों को वहां से भगाया जा सके। इतने पर भी जब प्रदर्शनकारी नहीं रुके तो उन्हें डराने के लिए पुलिस में हवा में फायरिंग की।
यह भी पढ़ें: CAA: हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने जा रहे राहुल-प्रियंका को पुलिस ने रोका, लौटे वापस
-
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान -
Iran Vs America War: ईरानी अटैक का डर या आर्थिक संकट? युद्ध के बीच ट्रंप को धोखा देने की तैयारी में दोस्त देश -
'डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा हमारी कैद में सुरक्षित हैं', US पायलट की मां के इमोशनल मैसेज पर ईरान ने दिया जवाब -
Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 10,000 तक लुढ़के दाम,अब आपके शहर ये है लेटेस्ट सिल्वर रेट -
Trump vs Iran: ईरान से युद्ध में अमेरिका का हालात खराब! गुस्से से लाल ट्रंप, वीक ऑफ किया रद्द -
Iran Vs America War: ईरान नहीं, इन 2 देशों ने मार गिराए अमेरिकी फाइटर जेट! अब क्या करेंगे ट्रंप? -
Gold Price Today: जयपुर में रातों-रात बदल गए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को कब मिलेगी 14वीं किस्त ? ₹2000 या ₹4000 कितनी राशि आएगी खाते में












Click it and Unblock the Notifications