क्या Dhruv Rathee पर लोकसभा अध्यक्ष फैमिली ने दर्ज कराई FIR, बेटी Anjali Birla फिर सुर्खियों में
Dhruv Rathee vs Anjali Birla: फेमस यूट्यूबर ध्रुव राठी पिता बनने वाले हैं। इससे पहले वे कानूनी पचड़े में फंसते नजर आ रहे हैं। खबर है कि ध्रुव राठी के खिलाफ महाराष्ट्र नोडल साइबर पुलिस ने FIR दर्ज की है।
मीडिया की खबरों में दावा किया जा रहा है कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के परिवार की सदस्य की शिकायत पर बीते बुधवार को ध्रुव राठी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

आज तक वेबसाइट की खबर के अनुसार मुम्बई साइबर सेल को मिली शिकायत में ध्रुव राठी पर आरोप लगाया जा रहा है कि उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था कि 'अंजलि बिरला बिना परीक्षा दिए ही यूपीएससी क्लियर कर लिया।'
मुमबई साइबर सेल द्वारा अब यह जांच की जा रही है कि जिस सोशल मीडिया अकाउंट से अंजलि बिरला के बारे में विवादित पोस्ट की गई है। वह अकाउंट ध्रुव राठी का है या नहीं?

ध्रुव राठी पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के परिवार के सदस्य की ओर से एफआईआर दर्ज करवाने के लिए मामले की हकीकत जानने के लिए वन इंडिया हिंदी टीम ने लोकसभा सचिवालय सहायक सचिव कामाक्षी से बात की।
सहायक सचिव कामाक्षी ने बिरला परिवार द्वारा ध्रुव राठी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के बारे में ना तो पूरी तरह से इनकार किया और ना ही इसकी पुष्टि की। पहले उन्होंने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के परिवार के सदस्य की ओर ध्रुव राठी पर कोई एफआईआर दर्ज नहीं करवाई गई। हालांकि बाद में कहा कि यह मामला उनकी जानकारी में नहीं है। ऐसे में वे इस पर हां या ना कुछ नहीं कह सकती।

Dhruv Rathee (Parody) की वायरल पोस्ट
ओम बिरला परिवार की ओर से एफआईआर दर्ज करवाए जाने की खबरों पर अभी तक ध्रुव राठी का भी कोई बयान सामने नहीं आया है। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों सोशल मीडिया पर Dhruv Rathee (Parody) अकाउंट की पोस्ट में लिखा गया था कि 'ओम बिरला की मॉडलिंग करने वाली बेटी अंजलि बिरला अचानक आईएएस परीक्षा में शामिल हो गईं और पहले ही प्रयास में आईएएस अधिकारी बन गईं। यह कैसे हुआ?'












Click it and Unblock the Notifications