Dia Mirza Wedding:दीया मिर्जा ने वैभव रेखी के संग लिए सात फेरे , देखें खूबसूरत वायरल फोटो और वीडियोज

Dia Mirza Wedding: शादी के बंधन में बंधी दीया मिर्जा और वैभव रेखी, देखें खूबसूरत फोटो और वीडियोज

Dia Mirza Wedding: बॉलीवुड ऐक्ट्रेस दीया मिर्जा और वैभव रेखी सोमवार (15 फरवरी) अग्नि को साक्षी मानते हुए सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंध गए। दुल्‍हन के लाल रंग की साड़ी में लिपटी दीया मिर्जा अपनी शादी में बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं। उनका घर भी दुल्‍हन की तरह सजाया गया था। उनकी शादी में कई सेलिब्रेटी आए। दीया मिर्जा के की बिल्डिंग में स्थित बड़े से हरे-भरे गार्डन में मंडप सजाया गया, जिसमें इस इस खूबसूरत जोड़े ने एक दूसरे का हाथ पकड़कर एक दूसरे के साथ जीवन बिताने का वादा किया। सोशल मीडिया पर दीया ओर वैभव की शादी की फोटो जमकर वायरल हो रही हैं।

दीया मिर्जा की इस सादगी की लोग कर रहे तारीफ

दीया मिर्जा की इस सादगी की लोग कर रहे तारीफ

दीया मिर्जा की शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा जिसमें वो मीडिया फोटोग्राफर और शादी में आए मेहमानों का अभिवादन करती दिखाई दे रही हैं। इतना ही नहीं दीया मिर्जा ने सभी को अपने हाथों से मिठाई भी सर्व की। एक्‍ट्रेस की ये सादगी देख सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ हो रही है। नए नवेले दुल्‍हे वैभव रेखी के साथ अपने शादी समारोह की जो तस्‍वीरें हैं उनमें अभिनेत्री लाल बनारसी साड़ी पहने हुए दिखाई दे रही हैं। उन्‍होंने इसके साथ लाल दुपट्टा भी पहना हुआ है। दीया ने सोने का एक भारी हार भी पहना हुआ था।

इस लिंक पर देखें दिया मिर्जा की शादी का वीडियो

अभिनेत्री अदिति ने छिपाया वैभव रेखी का जूता

अभिनेत्री अदिति ने छिपाया वैभव रेखी का जूता

इससे पहले, अभिनेत्री अदिति राव हैदरी और निर्देशक कुणाल देशमुख को दीया के विवाह स्थल पर देखा गया था। अदिति ने शादी की जूता छिपाई की रस्‍म वाली अपनी एक तस्वीर भी पोस्ट की थी।

जानें दीया मिर्जा की पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातें

जानें दीया मिर्जा की पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातें

बता दें दीया मिर्जा ने पहले बिजनेसमैन साहिल संघा से शादी की थी। शादी के पांच साल बाद दोनों ने अलग होने की घोषणा की। अगस्त 2019 में उनका तलाक हो गया। दीया ने फिर वैभव रेखी को डेट करना शुरू कर दिया। वह मुंबई के एक व्यवसायी, वित्तीय निवेशक और पिरामल फंड मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक हैं। कुछ समाचार रिपोर्टों का दावा है कि वैभव की शादी पहले योग और कल्याण चिकित्सक सुनैना रेखा से हुई थी। उनकी एक बेटी भी है। सोशल मीडिया में जो फोटो वायरल हो रही है उसमें वैभव की कार में उनकी छोटी प्‍यारी सी बिटिया भी नजर आ रही है।

इस लिंक पर देखें दिया मिर्जा की शादी की खूबसूरत तस्‍वीरें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+