शादी के 1 महीने बाद ही दीया मिर्जा ने दी Good News, फोटो शेयर कर किया प्रेग्नेंसी का खुलासा

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा जल्द ही मां बनने वाली हैं, हाल ही में उन्होंने अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में फैंस के साथ इस खुशखबरी को साझा किया। बेबी बंप के साथ अपनी एक खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए दीया मिर्जा ने ऐलान किया है कि वह पति वैभव रेखी के बच्चे की मां बनने वाली हैं। बता दें कि वैभव रेखी और दीया मिर्जा ने 15 फरवरी, 2021 को शादी कर अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की थी। दोनों की यह दूसरी शादी थी, वैभव को अपनी पहली पत्नी से भी एक बेटी है।

प्रेग्नेंट हैं दीया मिर्जा, जल्द बनेंगी मां

प्रेग्नेंट हैं दीया मिर्जा, जल्द बनेंगी मां

अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान करते हुए दीया मिर्जा ने जो फोटो पोस्ट की है उसमें वह समुद्र किनारे अपने पेट पर हाथ रखे नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक भावुक पोस्ट लिख अपनी दिल की बात कही। दीया लिखती हैं, सौभाग्य मिला है, धरती मां के साथ एक होने का, जीवन की शक्तियों के साथ एक होना का जो हर चीज की शुरुआत है, तमाम कहानियों, लोरियों और गानों के साथ एक होने का जीवन की उपज के साथ एक होने का और ढेरों उम्मीदों के साथ एक होने का। सौभाग्य मिला है मेरे गर्भ में पल रहे इन सभी सपनों को पालने के लिए धन्य होने का।'

प्रेग्नेंसी की खबर से बॉलीवुड शॉक्ड

प्रेग्नेंसी की खबर से बॉलीवुड शॉक्ड

प्रेग्नेंसी के ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर दीया मिर्जा और उनके पति वैभव रेखी के ढेरो बधाई संदेश मिल रहे हैं। सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि बॉलीवुड से भी आने वाली नई जिम्मेदारियों के लिए दीया को शुभकामनाएं मिल रही हैं। बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मेस्सी ने लिखा, 'बहुत-बहुत शुभकामनाएं दीया मैम, स्वास्थ्य, खुशियां और सुकून भरपूर मिले यही मेरी दुआ है।' वहीं, विशाल ददलानी ने शॉक्ड होते हुए लिखा, 'क्या? बधाई हो दीया और वैभव। दुनिया भर का सारा प्यार तुम दोनों पर बरसे।'

मालदीव में मनाया हनीमून

मालदीव में मनाया हनीमून

बता दें कि दीया मिर्जा और वैभव रेखी शादी के बाद मालदीव अपना हनीमून मनाने पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर मालदीव से इस जोड़े की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं जिसमें दीया मिर्जा का बोल्ड अवतार देखने को मिला था। तस्वीरों में दीया और वैभव एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आए। एक फोटो पोस्ट कर दीया ने लिखा, 'हिंद महासागर और अविश्वसनीय लोग। यहां हम निरपेक्ष स्वर्ग में हैं और मेहमान नवाजी की आनंद ले रहे हैं।'

पुरुषों के प्राइवेट पार्ट को लेकर दीया का पोस्ट

पुरुषों के प्राइवेट पार्ट को लेकर दीया का पोस्ट

मालदीव में हनीमून के दौरान दीया मिर्जा ने पुरुषों के प्राइवेट पार्ट से संबंधित एक रिपोर्ट को साझा किया था, जिसके बाद वह सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहीं। दीया मिर्जा ने अपने ट्वीट पर एक शोध पर आधारित खबर का लिंक शेयर किया। इस रिपोर्ट के अनुसार वैज्ञानिकों ने एक शोध किया है जिसमें पता चला है कि प्रदूषण के कारण पुरुषों के प्राइवेट पार्ट सिकुड़ रहे है और छोटे हो रहे है और शुक्राणुओं में भी कमी आ रही है। इस रिपोर्ट का लिंक शेयर करते हुए दीया मिर्जा ने लिखा कि " अब शायद दुनिया क्लाइमेट क्राइसिस और एयर पोल्‍यूशन को और अधिक गंभीरता से लेगी।

यह भी पढ़ें: मालदीव में हनीमून मना रही दीया मिर्जा ने पुरुषों के प्राइवेट पार्ट के बारे में किया ये Tweet, पोस्‍ट हुआ वायरल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+