ड्रग्स केस में नाम आने पर भड़की दीया मिर्जा बोलीं- मेहनत से बनाए मेरे करियर को पहुंच रहा नुकसान

ड्रग्स केस में नाम आने पर भड़की दीया मिर्जा बोलीं- मेहनत से बनाए मेरे करियर को पहुंच रहा नुकसान

मुंबई। सुशांत की मौत मामले से जुड़े ड्रग्स केस में अब बॉलीवुड से जुड़े कई बड़े नाम आ रहे हैं। मशहूर एक्‍ट्रेस दीपिका पादुकोण के बाद एक्ट्रेस दिया मिर्जा का नाम भी इस मामले से जुड़ गया है। बताया गया कि ड्रग्स पैडलर अनुज केशवानी ने दीया मिर्जा का नाम लिया है। ड्रग्स से नाम जुड़ने के बाद दीया मिर्जा ने ट्वीटर पर सफाई दी है।

 दीया मिर्जा ने

दीया मिर्जा ने "तुच्छ" रिपोर्टिंग की आलोचना की

अभिनेत्री दीया मिर्जा ने "दृढ़ता से और स्पष्ट रूप से इन आरोपों का खंडन करते हुए अपनी बात रखी है। मंगलवार शाम को पोस्ट किए गए तीन ट्वीट्स में, मिर्जा ने "तुच्छ" रिपोर्टिंग की आलोचना की और ये आरोप लगाया कि ये उनके करियर को नुकसान पहुंचा रही हैं। इसके अलावा, उन्होंने मामले में कानूनी कार्रवाई करने की ओर भी इशारा किया।

सालों से मेहनत से बनाए करियर को इससे नुकसान पहुंच रहा

सालों से मेहनत से बनाए करियर को इससे नुकसान पहुंच रहा

दीया मिर्जा ने इस पर सफाई देते हुए अपने पहले ट्वीट में लिखा ''मैं इस तरह की खबरों का खंडन करती हूं क्योंकि यह गलत और निराधार हैं। इस तरह की फालतू रिपोर्टिंग का मेरी प्रतिष्ठा पर सीधा असर पड़ रहा है। इससे मेरे करियर को नुकसान पहुंच रहा है, जिसे मैंने सालों की मेहनत से बनाया है।''

मैंने अपने जीवन में कभी भी ड्रग न ली न खरीदी

मैंने अपने जीवन में कभी भी ड्रग न ली न खरीदी

दीया मिर्जा ने दूसरे ट्वीट में लिखा- ''मैंने अपने जीवन में कभी भी किसी भी तरह के नारकोटिक या कंट्राबेंड पदार्थों का न तो कभी सेवन किया है और न कभी खरीदा है। मैं भारत की नागरिक होने के नाते हर तरह के कानूनी उपायों को इस्‍तेमाल करने का इरादा रखती हूं। मेरे साथ खड़े होने के लिए मेरे समर्थकों का धन्यवाद।''

मीडिया रिपोर्ट में दीया के नाम का जिक्र था

मीडिया रिपोर्ट में दीया के नाम का जिक्र था

बता दें कुछ मीडिया रिपोर्ट में मंगलवार को दीया मिर्जा का नाम सामने आया था। इंडिया टुडे ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि ड्रग पेडलर्स अनुज केसवानी और अंकुश से पूछताछ के दौरान दीया मिर्जा के नाम का जिक्र किया था। । रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि दीया की मैनेजर के जरिए ड्रग्स उनतक पहुंचाए जाते थे। वहीं, आने वाले दिनों में एक्ट्रेस की मैनजर को पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। दीया मिर्जा को भी NCB द्वारा समन भेजा सकता है।

ड्रग्स पैडलर ने दीपिका पादुकोण का भी लिया है नाम

ड्रग्स पैडलर ने दीपिका पादुकोण का भी लिया है नाम

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में ड्रग्स एंगल की जांच कर एनसीबी ने टैलेंड मैनेजर जया साहा से 4 घंटे तक लंबी पूछताछ की। इसी दौरान उनके मोबाइल डेटा से एक व्हाट्सऐप चैट सामने आया, जिसमें जया साहा की मैनेजर करिश्मा और दीपिका पादुकोण के बीच ड्रग्स को लेकर चैटिंग हुई थी। बॉलीवुड के ड्रग्स कनेक्शन मामले में कथित तौर पर कई बड़े नामों का खुलासा हुआ है, जिसमें श्रद्धा कपूर, रकुल प्रीत सिंह और सारा अली खान के नाम के बाद अब दीपिका पादुकोण का नाम भी शामिल हो गया है। वहीं एनसीबी ने दीपिका की मैनेजर करिश्‍मा को पूछताछ के लिए समन भेजा था ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+