AI से बनाए गए सिख गुरुओं के दृश्यों पर भड़की SGPC व अकाली दल, यूट्यूबर ध्रुव राठी से वीडियो हटाने की मांग
Dhruv Rathee: सिख गुरुओं और उनके परिवार के सदस्यों की AI तकनीक से बनी तस्वीरें दिखाने पर यूट्यूबर ध्रुव राठी विवादों में घिर गए हैं। शिरोमणि अकाली दल (SAD) और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने इस वीडियो का कड़ा विरोध करते हुए इसे तुरंत हटाने की मांग की है।
PTI की न्यूज के अनुसार SGPC और SAD ने आरोप लगाया कि वीडियो में गुरु गोबिंद सिंह जी और उनके चारों बेटों साहिबजादों की कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से जनरेट की गई छवियां दिखाई गई हैं, जो सिख मर्यादा और धार्मिक सिद्धांतों के विरुद्ध है।

SGPC अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने कहा, "सिख परंपराओं में गुरु साहिबान, साहिबजादों और उनके परिवार को मानवीय रूप में दिखाना या फिल्मों में प्रस्तुत करना सख्त वर्जित है। यह वीडियो सिख सिद्धांतों का स्पष्ट उल्लंघन है, और इसके लिए संबंधित यूट्यूबर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।"
दोनों संस्थाओं ने भारत सरकार से इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप कर वीडियो को सभी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स से हटवाने और जिम्मेदार व्यक्ति पर कार्रवाई की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications