धीरेंद्र शास्त्री के अलावा इन बाबाओं का रहा है बड़ा साम्राज्य, अपने लाखों अनुनायियों के दम पर कर चुके हैं राज
खुद को भगवान का अवतार बताने वाले आशा राम जोधपुर जेल में आजीवन जेल की सजा काट रहा है। वहीं राम रहीम को 20 साल जेल की सजा मिली है।

Dhirendra Shastri: भारत अनेक धर्मों का देश है। सभी लोग अपनी आस्था और मान्यता के हिसाब से अपने-अपने धर्मों की पूजा करते हैं। लेकिन कई धर्म गुरुओं ने अपने बयान और करतूत से लोगों के विश्वास और आस्था से खिलवाड़ किए। कई धर्म गुरु ऐसे हैं जो विवादित बयान दे चुके हैं या विवादित रहे हैं। कई बाबाओं के खिलाफ रेप जैसे गंभीर आरोप लगे हैं और इसके दोषी भी पाए गए हैं। इस लिस्ट में कई बाबाओं के नाम शामिल हैं। हाल ही में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री अपने विवादित बयानों के चलते चर्चा में हैं। इससे पहले डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम, आशा राम, नित्यानंद और रामपाल जैसे बाबा शामिल है। इन बाबाओं का काफी बड़ा साम्राज्य रहा है। इन्होंने धर्म के नाम पर राज किया है।
घीरेंद्र शास्त्री
धीरेंद्र शास्त्री अपनी चमत्कारी शक्तियों को लेकर भी काफी सुर्खियों में हैं। वे तरह-तरह की चमत्कारी शक्तियों की बात करते रहते थे। साथ ही भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की पुरजोर मांग करते रहते हैं। इसके बाद धीरेंद्र शास्त्री विवादित बाबाओं की श्रेणी में आ गए। कई लोगों और धर्म गुरुओं ने इनका जबरदस्त विरोध किया है। अंधविश्वास गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी। कहा गया कि 'दिव्य दरबार' और 'प्रेत दरबार' जैसे कार्यक्रम अंधविश्वास को बढ़ावा देता है। बता दें कि बागेश्वर बालाजी के दरबार में लाखों लोग आकर बैठते हैं।
आशा राम
आसाराम का पूरा नाम आसूमल थाऊमल सिरुमलानी है। उसके शिष्य उसे बापू के नाम से सम्बोधित करते हैं। करोड़ों में उनके शिष्यों की संख्या थे। नाबालिग लड़की से यौन दुष्कर्म के मामले में वह काफी चर्चा में आ गए थे। रेप के मामले में दोषी पाए जाने पर उसे उम्रकैद की सजा मिली है। 2013 में जेल होने के बाद उसे अब तक बेल नहीं मिली। जोधपुर जेल की सलाखों के पीछे कैद है। आसाराम के जेल जाने के बाद उसका सारा साम्राज्य ढह गया। खुद को भगवान का अवतार बताने वाला आसाराम आज अपनी कुकर्मों से जेल के अंदर कैद है।
राम रहीम
डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम कभी अपने लाखों अनुयायियों के दम पर बड़े साम्राज्य पर राज करता था। अपने शिष्या से रेप का आरोप लगने के बाद वह काफी चर्चा में आ गए। दोषी पाए जाने पर 40 साल जेल की सजा मिली है। गुरमीत राम रहीम हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल में रेप और हत्या के मामले में सजा काट रहे है। बाबा खुद को मैसेंजर ऑफ गॉड मानते थे। इतना ही नहीं खुद को एक्टर-डायरेक्टर भी कहते थे। लाखों अनुयायी उसके परवचन सुनते थे।
नित्यानंद 'नेशन ऑफ कैलाशा'
नित्यानंद एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। खुद को अलग देश बनाने वाला नित्यानंद रेप का आरोपी है। भारत छोड़कर भाग गया है। नेशन ऑफ कैलासा के नाम से अलग देश बनाने का दावा किया है। नित्यानंद अपने भक्तों से कैलासा आने के लिए वीजा अप्लाइ करने की गुहार लगा रहा है। 2010 में एक अमेरिकी महिला ने नित्यानंद पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था।
संत रामपाल
संत रामपाल की गिरफ्तारी से पहले उनका बड़ा साम्राज्य था। उनके लाखों अनुयायी उनके उपदेश सुनते थे। हरियाणा में उनका बड़ा प्रभाव है। 2014 को हाईकोर्ट ने रामपाल के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए। 11 अक्टूबर 2018 को हत्या के दो मुकदमों में रामपाल समेत 22 को दोषी करार दिया गया। रामपाल को आजीवन कारावास की सजा मिली है।
यह भी पढ़ें- क्या नहीं लग पाएगा मुंबई में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार? जानिए क्या है विवाद












Click it and Unblock the Notifications