बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री "भूतों" पर करेंगे PHD, कितने पढ़ें-लिखे हैं, क्या इस विषय पर होती है पढ़ाई
Dhirendra Shastri will do PhD on Ghost: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपनी चमत्कारिक शक्ति के लिए भक्तों के बीच लोकप्रिय हैं। हनुमान भगवान से सीधा सिंग्लन लगाकर लोगों के बारे में समस्याओं और पीड़ा को स्वयं से पता लगा लेने वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने हालिया इंटरव्यू में बड़ा खुलासा किया है।
देश-विदेश में प्रसिद्ध कथावाचक शास्त्री ने हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू में बताया कि वो पीएचडी करना चाहते हैं। हालांकि डॉक्टरेट की पढ़ाई के लिए जो उन्होंने विषय चुना है, उसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। इतना ही नहीं ये ऐसा विषय है जिस पर पीएचडी करने की सोच कर भी आम इंसान को पसीने छूट जाएंगे।

दरअसल, एबीपी न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, "मैं पीएचडी करना चाहता हूं शोध विषय के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने हंसते हुए कहा, "सब्जेक्ट खतरनाक है... सब्जेक्ट हम भूतों पर कर रहे हैं।" इस रहस्यमयी विषय पर उनकी इच्छा ने काफी ध्यान आकर्षित किया है।
पंडित धीरेंद्र शास्त्री इस यूनिवर्सिटी में लेना चाहते हैं एडमीशन
पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि भूतों पर पीएचडी कई विद्वानों ने की है। इसके साथ ही उन्होंने कहा ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में भी भूतों पर एक विषय उपलब्ध है। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि यद्यपि वे इस विषय पर शोध करने का विचार कर रहे हैं, उन्होंने अभी तक किसी भी विश्वविद्यालय में दाखिला नहीं लिया है। उन्होंने यह भी जोड़ा, "कुछ समय बाद बाहर की यूनिवर्सिटी में इस सब्जेक्ट के लिए अप्लाई जरूर करूंगा।"

कितने पढ़ें-लिखे हैं पंडित धीरेंद्र शास्त्री?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार धीरेंद्र शास्त्री ने अपने गाँव छतरपुर, मध्य प्रदेश के गढ़ा/गंज इलाक़े के सरकारी स्कूल से पढ़ाई की है। अपनी कथाओं में बार-बार स्वयं को अंग्रेजी में कमजोर बताने वाले पंडित शास्त्री के पढ़ाई के बारे में अलग-अलग दावे सामने आते रहे हैं। कुछ रिपोर्ट में 8वीं पास तो किसी में 12 पास होने का दावा किया गया है। कुछ रिपोर्ट में दावा किया जाता है इन्होंने बीए (Bachelor of Arts) की डिग्री भी हासिल की है।
क्या सच में भूत विषय पर पीएचडी संभव है?
अब आपके दिमाग में ये सवाल आना स्वाभाविक है कि क्या वास्तव में विश्वविद्यालय वास्तव में भूतों के अध्ययन से संबंधित पाठ्यक्रम संचालित करते हैं। एडिनबरा विश्वविद्यालय पिछले 50 वर्षों से इस तरह का एक कोर्स चला रहा है। थॉमस फ्रांसिस यूनिवर्सिटी भी ऐसे विषयों हैं, जहाँ छात्र अलौकिक घटनाओं का अध्ययन करते हैं।
क्या भारत में भूत विषय पर होती है पढ़ाई?
भारत में बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) भी आयुर्वेद संकाय के तहत 'भूत विद्या' नामक एक सर्टिफिकेट कोर्स प्रदान करती है। इस कोर्स में छात्रों को अलौकिक जगत और उससे जुड़ी घटनाओं का वैज्ञानिक तथा पारंपरिक दृष्टिकोण से अध्ययन कराया जाता है, जिसमें भूत-प्रेतों से संबंधित मान्यताओं का विश्लेषण भी शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications