बांग्लादेश हिंसा पर पंडित धीरेंद्र शास्‍त्री ने मोदी सरकार कर दी अपील, बताया क्‍या करें वहां रह रहे हिंदू?

Bageshwar Dham on Bangladesh violence: बांग्लादेश में फैले हिंसा के माहौल पर बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने चिंता जताते हुए एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में उन्‍होंने ये भी बांग्लादेश में रह रहे हिंदुओं को ऐसे समय में क्‍या करना चाहिए ये भी बताया है। इसके साथ ही उन्‍होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील भी की है।

बता दें बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के तख्‍तापटल के बाद भी वहां हिंसा थमी नहीं है। प्रधानमंत्री आवास को लूटपाट और आगजनी के बाद उपद्रवी ढाका ही नही अन्‍य जिलों में भी उपद्रव कर रहे हैं और चुन-चुन कर हिंदुओं को निशाना बना रहे हैं। हिंदुओं के मंदिर, घर और दुकानों में लूटपाट करके आग के हवाले कर दिया है।

Bageshwar Dham Sarkar

पंडित धीरेंद्र शास्‍त्री ने जारी किया ये वीडियो

धीरेंद्र शास्‍त्री ने वीडियो में लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए ये वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में पंडित धीरेंद्र शास्‍त्री ने कहामैं वर्तमान समय में न्‍यूजीलैंड में हूं। मुझे मीडिया के जरिए ये बांग्लादेश की स्थिति के बारे में पता चला है कि वहां पर भयंकर स्थिति है। वहां पर खूब उपद्रव और पथराव हो रहे हैं। ढाका में तीन-चार लाख लोग हिंसा पर उतारु हो गए हैं। इससे मुझे बहुत तकलीफ महसूस हो रही है।

भारत सरकार से कर दी ये बड़ी अपील

धीरेंद्र शास्त्री ने जल्‍द ही विश्‍व में शांति स्‍थापित हो इसकी मंगल कामना की साथ ही उन्‍होंने कहा मीडिया में देखने को मिला कि वहां हिंदू भाई बहन परेशान हैं, मंदिरों में तोड़फोड़ की जा रही है, मेरी भारत सरकार से अपील है कि जल्‍द ही भारत को अपना बड़ा दिल दिखाते हुए बांग्लादेश में रह रहे हिदुंओं के लिए विशेष व्‍यवस्‍था के तहत उनके लिए द्वार खोल दिए जाने चाहिए। वरना वो बेचारे कहां जाएंगे।

धीरेंद्र शास्‍त्री ने वीडियो में आगे कहा बांग्लादेश में रह रहे हिंदुओं के साथ जो हो रहा उसे देखकर मेरा मन बहुत पीडि़त है। मैं वहां रहने वाले हिंदुओं से अपील है कि वो सब्र रखे, अपना ध्‍यान रखें, एकता बनाए रखें, किसी भी प्रकार के विरोध-प्रदर्शन में ना पहुंचे, विनम्रतापूर्वक आप वहां रहे और शांति बनाए रखे।

बांग्लादेश में रह रहे हिंदुओं को दी ये सलाह

हनुमान जी महाराज आप सबकी वहां रक्षा करेंगे, ऐसी हम मंगल प्रार्थना करते हैं कि "सब सुख लहै तुम्हारी सरना, तुम रक्षक काहू को डरना" इस चौपाई का पाठ आप सब वहां बैठकर कर करें और हम यहां से आप सुरक्षित रहें इसके हनुमान जी से प्रार्थना करते रहें।

भारत सरकार हिंदुओं को दें शरण

अपने वीडियो के अंत में दोबारा धीरेंद्र शास्‍त्री ने भारत सरकार से अपील की कि बांग्लादेश में रह रहे सना‍तनियों के लिए भारत के द्वार खोल दें और उन्‍हें शरण देकर उन्‍हें सुरक्षित करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+