भारत में बिक्री से पहले iPhone 14 Pro खरीदने दुबई पहुंचा धीरज, फ्लाइट और वीजा में किया इतना खर्चा
नई दिल्ली, 19 सितंबर: लोगों के अंदर Apple के iPhone की दीवानगी किस कदर है ये तो आपको अच्छे से मालूम है। जैसे ही आईफोन की कोई नई सीरीज रिलीज होती है, उसे खरीदने के लिए लंबी कतार लग जाती है। iPhone 14 और iPhone 14 Pro की बिक्री भारत में 16 सितंबर से शुरू हो चुकी है, लेकिन केरल के एक शख्स ने भारत में बिक्री से ठीक एक दिन पहले iPhone 14 Pro खरीदने के लिए दुबई तक का लंबा सफर तय किया और वहां से अपने लिए आईफोन खरीदा। आईफोन को लेकर शख्स की दीवानगी अब सोशल मीडिया पर चर्चा की विषय बनी हुई है।

आईफोन 14 खरीदने दुबई गया भारतीय शख्स
आईफोन के प्रेमिकों पर मोबाइल की नई सीरीज की दीवानगी किस कदर हावी है, इसका ताजा मामला केरल के कोच्चि से सामने आया है, यहां के रहने वाले धीरज पल्लियिल से हाल ही में लॉन्च हुए आईफोन के लिए एक दिन का भी सब्र नहीं हुआ और उन्होंने दुबई जाकर अपने लिए आईफोन 14 प्रो खरीद लिया। पेशे से बिजनेसमैन धीरज फ्लाइट पकड़कर सीधे दुबई पहुंच गए और अपने लिए आईफोन 14 खरीद लिया, जिसकी तस्वीर भी सामने आई है।

टिकट और वीजा पर खर्च किए इतने रुपए
जानकारी के मुताबिक धीरज ने आईफोन 14 प्रो खरीदने के लिए 40,000 रुपए फ्लाइट और वीजा पर खर्च किए और फिर दुबई पहुंचकर वहां लंबी लाइन में लगकर उसको खरीदने का इंतजार भी किया। बिक्री के पहले दिन लंबी लाइन होने के बावजूद धरीज आईफोन 14 प्रो का 512GB वेरिएंट खरीदने में कामयाह रहे , जिसके लिए उन्हें करीब 1,29,000 रुपए देने पड़े। इसी के साथ वो आईफोन 14 खरीदने वाले पहले भारतीय में से एक बन गए।

iPhone 14 Pro खरीदने वाले पहला भारतीय बने धीरज!
धीरज ने दुबई के मीर्डिफ सिटी सेंटर में एक प्रीमियम रीसेलर से फोन खरीदा। हैरानी की बात यह है कि ऐसा पहली बार नहीं है, जब उन्होंने आईफोन खरीदने के लिए ऐसी दीवानगी दिखाई हो। टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक यह चौथी बार है, जब 28 वर्षीय पल्लियिल ने बिक्री के पहले दिन लेटेस्ट आईफोन खरीदने के लिए दुबई तक की जर्नी की। ऐसे में धीरज को दुबई जाकर आईफोन 14 प्रो 1,69, 000 का पड़ा।

चौथी बार दुबई में बिक्री के पहले दिन खरीद आईफोन
उन्होंने अपने लेटेस्ट आईफोन के साथ इंस्टा पर फोटो भी पोस्ट की है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। धीरज ने डीप पर्पल टोन कलर का आईफोन खरीदा है। इससे पहले 2017 में पहली बार आईफोन 8, फिर आईफोन 11 प्रो मैक्स, आईफोन 12 और आईफोन 13 खरीदने के लिए पहले ही दिन दुबई जा चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications