धर्मेंद्र प्रधान ने एस जयशंकर को लिखा पत्र, दुबई में फंसे ओडिशा के मजदूरों की जल्द रिहाई के लिए करें हस्तक्षेप

नई दिल्ली: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मंद्र प्रधान ने गुरुवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखकर दुबई में फंसे 10 ओडिशा के मजदूरों की रिहाई की मांग की। उन्होंने 30 मई को एक टीवी न्यूज रिपोर्ट का हवाला देते हुए ये पत्र लिखा। उन्होंने इस मामले में एस जयशंकर से व्यक्तिगत हस्तक्षेप करने को कहा। इन लोगों को इनकी नियोक्ता कंपनी ने बंदी बना रखा है।

Dharmendra Pradhan Writes To S Jaishankar For Repatriation Of Odisha Labourers In Dubai
धर्मेंद्र प्रधान ने लैटर में लिखा कि दुबई में एशिया पैसिफिक बिल्डिंग कॉन्ट्रैक्टिंग (एलएलसी) में काम करने वाले दस लोगों कंपनी ने बंदी बना लिया है। ये लोग सैला, शारजाह में काम करते थे। इन लोगों ने एक महीने पहले एक वीडियो जारी किया था। जिसमें इन्होंने तत्काल मदद मांगी थी। इन लोगों के मोबाइल नंबर अब निष्क्रिय कर दिए गए हैं।

इस पत्र में उन्होंने आगे लिखा कि ये पता चला है कि ये लोग ओडिशा के नयागढ़ और गंजम जिलों के हैं। एक प्रताप महाराणा नाम के पासपोर्ट की कॉपी और उसके फोन नंबर समेत चुनिंदा दस्तावेज उपलब्ध हैं। नयागढ़ के जिला श्रम अधिकारी ने कुछ पीड़ितों के घर का दौरा भी किया है, हालांकि अभी तक इस मामले में कोई प्रगति नहीं हुई है। वे इन लोगों को रिहा कर तत्काल भारत लाने के लिए अनुरोध करते हैं। प्रधान ने इन लोगों की जल्द रिहाई के लिए मामले में जयशंकर से व्यक्तिगत हस्तक्षेप करने को कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+