Dharmasthala Case: साजिश बेनकाब! लाशें दफनाने का दावा करने वाला अरेस्ट, सफाईकर्मी दिखा रहा था फर्जी खोपड़ी
Dharmasthala Case: कर्नाटक के धर्मस्थल में कई शवों को दफनाने के दावे ने सनसनी मचा दी थी। पूरे देश में इस केस की चर्चा रही। अब इस मामले में नया ट्विस्ट आया है। एसआईटी (SIT) की जांच में कई हैरान करने वाले तथ्य सामने आए हैं। शिकायतकर्ता की पहचान अब तक गुप्त थी, लेकिन जांच में उसकी पुष्टि हो गई है। सीएन चिन्नय्या उर्फ चेन्नई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने झूठे दावे किए थे और सफाईकर्मी पर भी केस दर्ज किया गया है। सफाईकर्मी ने गुमराह करने के लिए फर्जी खोपड़ियां दिखाकर उन्हें दफनाने का दावा किया था।
बता दें कि कर्नाटक के धर्मस्थल में कई शवों को दफनाने के दावे की पूरे देश में चर्चा हुई थी। पुलिस ने मामले की तह तक जाने के लिए एसआईटी का गठन किया था। इस मामले में अब एसआईटी ने शिकायतकर्ता को ही गिरफ्तार कर लिया है। शिकायतकर्ता सीएन चिन्नय्या उर्फ चेन्नई ने दावा किया था कि पिछले दो दशक में धर्मस्थल में हत्याओं और रेप के बाद शवों को दफनाए जाने का काम चल रहा है।

Dharmasthala Case में शिकायतकर्ता ने मांगी थी सुरक्षा
शिकायतकर्ता अब तक अपनी पहचान जनता से छिपाने के लिए नकाब पहने हुए था। चेन्नई ने सामूहिक हत्याओं और दफ़नाने से जुड़े एक मामले में मुखबिर होने का दावा किया था। उसने अपनी जान का खतरा बताते हुए कानूनी सुरक्षा तक की मांग की थी। बताया जा रहा है कि एसआईटी की टीम ने उसके दावों के संबंध में घंटों लंबी पूछताछ की थी, जिसमें कुछ सामने नहीं आ सका। कथित मुखबिर बार-बार अपने बयान बदल रहा था। जिस महिला ने अपनी बेटी के धर्मस्थल से गायब होने का दावा किया था, वह भी अपने बयान से मुकर गई है।
यह भी पढ़ें: Dharmasthala: धर्मस्थल कांड में नया मोड़! पुलिस ने बिना FIR दर्ज किए दफनाया लड़की का शव, अब SIT करेगी खुलासा
धर्मस्थल ट्रस्ट ने किया था दावों से इनकार
बता दें कि कर्नाटक धर्मस्थल दशकों पुराना आस्था का केंद्र है और इस ट्रस्ट की ओर से कई लोककल्याणकारी काम होते हैं। ट्रस्ट ने दावों से इनकार करते हुए कहा था कि पुलिस जांच में तथ्य सामने आ जाएंगे। एसआईटी ने जांच में पाया कि सफाईकर्मी ने जिन खोपड़ियों को दिखाकर शव दफनाने का दावा किया था, वह भी झूठा है। बता दें कि एक कथित व्हिसल ब्लोअर ने दावा किया था कि धर्मस्थल में 70 से 80 शव दफनाए गए हैं। इसमें कई महिलाओं और प्रत्यक्षदर्शियों के शव हैं। महिलाओं के साथ धर्मस्थल में रेप करने और फिर हत्या करने के सनसनीखेज दावे किए गए थे।
यह भी पढ़ें: कर्नाटक के धर्मस्थल में खुदाई के छठे दिन मिला मानव अवशेषों का ढेर, 100 हड्डियां और खोपड़ी बरामद












Click it and Unblock the Notifications