हनीप्रीत की गिरफ्तारी और नेपाल में छुपे होने पर हरियाणा डीजीपी का बड़ा बयान
हनीप्रीत की गिरफ्तारी को लेकर हरियाणा डीजीपी का बड़ा बयान
नई दिल्ली। कई मामलों में फरार चल रही हनीप्रीत की गिरफ्तारी को लेकर हरियाणा के डीजीपी बीएस संधू ने बताया है पुलिस को कुछ अहम जानकारी हाथ लगी है और बहुत जल्दी उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 25 अगस्त को जब गुरमीत को दोषी पाए जाने के बाद जेल ले जाया गया तो हनीप्रीत साथ थी, फिर वो गायब हो गई। 25 अगस्त को हरियाणा में भड़की हिंसा और गुरमीत को कोर्ट से भगाने की साजिश में हनीप्रीत को पुलिस ने आरोपी बनाया है।

हनीप्रीत के नेपाल में होने को लेकर लगाए जा रहे कयासों पर डीजीपी संधू ने कहा कि पुलिस को हनीप्रीत के नेपाल में होने को लेकर कोई सूचना नहीं है। पुलिस के मुताबिक, 25 अगस्त के बाद दो दिन तक हनीप्रीत डेरे में रही, इसके बाद वहां से निकल गई। डीजीपी ने बताया है कि पंचकूला हिंसा में 43 वांटेड लोगों के फोटो पुलिस ने अपनी वेबसाइट पर डाले हैं, जिनको देखकर आम जनता भी पुलिस की मदद कर सकती है।
संधू ने कहा कि हनीप्रीत की पुलिस और एसआईटी कई राज्यों में तलाश कर रही है। संधू ने कहा कि हमें किसी का डर नहीं और कोई दबाव भी नहीं है। जांच में जिस-जिस का नाम आ रहा है, उन्हें गिरफ्तार कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि अब तक 1092 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पढ़ें-हनीप्रीत के चलते राम रहीम से दूर हुई थी विपश्यना, अब ऐसे लेगी उससे बदला












Click it and Unblock the Notifications