फ्लाइट में अब कंट्रोल में रहेंगे यात्री, DGCA ने'की हथकड़ी जैसी डिवाइस' रखने की सिफारिश
फ्लाइट में यात्रियों की बढ़ रही हरकतों को देखते हुए DGCA ने एक सिफारिश की है। जिसमें एयरलाइंस कंपनियों को फ्लाइट के अंदर एक डिवाइस रखने को कहा गया है।

फ्लाइट में लगातार बढ़ रही यात्रियों की हरकतों को देखते हुए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एयर लाइंस कंपनियों को एक सलाह दी है। जिसमें सिफारिश की गई है कि फ्लाइट के अंदर हथकड़ी जैसा कुछ होना चाहिए। ताकी गलत व्यवहार करने वाले यात्रियों को संभाला जा सके। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीजीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि वे लेवल 3 टाइप यानी अपमानजनक शारीरिक हिंसक श्रेणी के अनियंत्रित यात्रियों को रोकने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले विमान के केबिन में रखे उपकरणों की सलाह देते हैं।
अधिकारी के मुताबिक डिवाइस हथकड़ी जैसा दिखता है। यह उपकरण केबिन क्रू की मदद करेगा। भारत में एयर एशिया जैसी कुछ एयरलाइंस एयरक्राफ्ट केबिन में पहले से ही इसे रख रही हैं। अधिकारी ने कहा कि जब सभी सुलह के उपाय खत्म जाए तो इस उपकरण का इस्तेमाल किया जा सकता है। नागरिक उड्डयन नियम (CAR), केबिन क्रू को इस तरह के अनियंत्रित व्यवहार के नतीजों और परिणामों के बारे में यात्री को सूचित करने के लिए जिम्मेदार बनाता है।
Recommended Video

आपको बता दें कि 26 नवंबर को एयर इंडिया की एक फ्लाइट में नशे में धुत एक यात्रा ने महिला के ऊपर पेशाब कर दिया था। जिसके चलते महिला का कंबल और बैग भी गिला हो गया था। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद शख्स की हरकत की लोगों ने निंदा की। जिसने शख्स ने ऐसा किया है, उसकी पहचान शंकर मिश्रा के रूप में हुई है और मुंबई का रहने वाला है।
जानकारी के मुताबिक शंकर मिश्रा मल्टीनेशनल कंपनी वेल्स फार्गो में कार्यरत था। शंकर मिश्रा की इस घटिया हरकत के लिए उसे कंपनी से निकाल भी दिया गया है। इस संबंध में कंपनी की तरफ से एक बयान भी जारी किया गया है। कंपनी ने कहा कि इस तरह की हरकत बर्दाश्त के बाहर है। क्योंकि कंपनी अच्छे व्यवाहारों और उच्च कौशल की जांच के बाद ही कर्मचारियों की नियुक्ति करता है। कंपनी ने यह भी कहा कि वह सभी तरह की कानून प्रवर्तन की सलाह ले रहे हैं और जांच में पूरा सहयोग भी कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- Weather Updates: कड़ाके की ठंड के बीच दिल्ली में बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट जारी












Click it and Unblock the Notifications