Exclusive: Air India में पायलट-क्रू पर कितना दबाव? प्लेन क्रैश के बाद DGCA की फटकार, एयरलाइन ने क्या कहा?
OI Exclusive DGCA Notice on Air India: एयर इंडिया एयरलाइन्स फ्लाइट्स की बार-बार हो रहीं घटनाओं ने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) का ध्यान अपनी ओर खींचा है। डीजीसीए ने एयर इंडिया को चालक दल की थकान (Crew Fatigue), ट्रेनिंग से संबंधित सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को लेकर कड़ी चेतावनी दी है।
रॉयटर्स द्वारा देखे गए चार सरकारी नोटिस में एयरलाइन की बार-बार की गलतियों की आलोचना की गई है। DGCA ने कहा कि अगर ये खामियां सुधारी नहीं गईं, तो एयरलाइन को भारी जुर्माना या अधिकारियों को हटाने जैसी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। यह चेतावनी 12 जून 2025 को अहमदाबाद में हुए भयावह विमान हादसे के बाद आई है, जिसमें 260 लोगों की जान चली गई थी। Oneindia Hindi से Exclusive बातचीत में एयर इंडिया प्रवक्ता ने अहम जानकरी साझा की। आइए जानते हैं विस्तार से...

क्या हैं उल्लंघन?
DGCA ने 23 जुलाई 2025 को जारी नोटिस में एयर इंडिया के खिलाफ 29 उल्लंघनों का जिक्र किया है। इनमें शामिल हैं:-
- चालक दल की थकान: पायलटों को अनिवार्य साप्ताहिक विश्राम (Weekly Rest)नहीं दिया गया। जून 2024 में दो पायलटों और जून 2025 में एक पायलट ने बिना पर्याप्त आराम के उड़ान भरी।
- ट्रेनिंग में कमी: दो पायलटों ने सिम्युलेटर प्रशिक्षण लिया, लेकिन समय पर उड़ान शुरू नहीं की, जिसके कारण उन्हें दोबारा प्रशिक्षण लेना पड़ा। अप्रैल 2025 में एक पायलट ने काठमांडू जैसे चुनौतीपूर्ण हवाई अड्डे के लिए जरूरी विशेष सिम्युलेटर प्रशिक्षण के बिना उड़ान भरी। काठमांडू का टेबल-टॉप रनवे और पहाड़ी इलाका पायलटों के लिए खास प्रशिक्षण मांगता है।
- केबिन क्रू की कमी: अप्रैल और मई 2025 में चार अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में 15 के बजाय कम केबिन क्रू के साथ उड़ान भरी गई, जो नियमों का उल्लंघन है।
- आपातकालीन उपकरणों की अनदेखी: मई 2025 में DGCA ने पाया कि तीन एयरबस विमानों के आपातकालीन उपकरणों की जांच का समय बीत चुका था।
DGCA की चेतावनी: बार-बार गलतियां बर्दाश्त नहीं
नोटिस में DGCA ने सख्त लहजे में कहा, 'पिछले कई चेतावनियों और कार्रवाइयों के बावजूद, एयर इंडिया ने चालक दल प्लानिंग, प्रशिक्षण और अनुपालन में सुधार नहीं किया। यह बार-बार की गलतियां प्रभावी नियंत्रण तंत्र की कमी को दर्शाती हैं।'
रॉयटर्स की रिपोर्ट में बताया गया है कि एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा, 'एयर इंडिया चीजों को हल्के में ले रही है। हमने उन्हें कई बार चेतावनी दी, लेकिन सुधार नहीं हो रहा।' पिछले छह महीनों में एयर इंडिया को नौ चेतावनी नोटिस मिले हैं, और 2024 में 23 सुरक्षा उल्लंघनों में से 11 में एयर इंडिया समूह शामिल था।
अहमदाबाद हादसे ने बढ़ाई जांच
12 जून 2025 को अहमदाबाद में एयर इंडिया की उड़ान AI171 (बोइंग 787 ड्रीमलाइनर) के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद से एयरलाइन कटघरे में है। इस हादसे में 260 लोगों की मौत हुई थी, जो एक दशक में सबसे भयावह विमानन दुर्घटना थी। प्रारंभिक जांच में पता चला कि टेकऑफ के बाद ईंधन नियंत्रण स्विच अचानक बंद हो गए, जिससे दोनों इंजन फेल हो गए। कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डिंग में एक पायलट को दूसरे से पूछते सुना गया, 'तुमने स्विच क्यों बंद किया?' जिसका जवाब था- 'मैंने नहीं किया।' यह रहस्य अभी अनसुलझा है।
आपको बता दें कि 17 दिसंबर, 2018 को अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) के खास स्पेशल एयरवर्थनेस इन्फॉर्मेशन बुलेटिन में बताया गया था कि बोइंग 787 में फ्यूल कंट्रोल स्विच की लॉकिंग मैकेनिज्म में गडबड़ी है।
12 जून को प्लेन क्रैश, 16 जून को 112 पायलट 'बीमार'!
गौर करने वाली बात यह है कि 12 जून अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे के बाद 16 जून को एयर इंडिया के 112 पायलटों ने बीमारी के कारण छुट्टी ले ली। इसमें 61 सीनीयर पायलट भी शामिल रहे। यह बात सिविल एविएशन मंत्री राम मोहन नायडू ने 24 जुलाई 2025 को संसद में बताई। भले ही, सरकार ने इसे मामूली वृद्धि करार दिया है। लेकिन, DGCA की फटकार कई सवाल खड़े करती है।
एयर इंडिया एक्सप्रेस भी जांच के दायरे में
यूरोपीय संघ की विमानन एजेंसी ने भी एयर इंडिया की बजट सेवा, एयर इंडिया एक्सप्रेस, की जांच शुरू की है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, एयरलाइन ने अपने एयरबस A320 के इंजन के पुर्जों को समय पर नहीं बदला। यह खुलासा एयरलाइन की परिचालन खामियों को और उजागर करता है।
Oneindia Hindi से एयर इंडिया ने क्या कहा?
एयर इंडिया प्रवक्ता ने बताया कि सभी एयरलाइनें प्रक्रियाओं का परीक्षण और निरंतर सुदृढ़ीकरण करने के लिए नियमित ऑडिट से गुजरती हैं। एयर इंडिया का वार्षिक डीजीसीए ऑडिट जुलाई में हुआ था, जिसके दौरान निरंतर सुधार की भावना से ऑडिटरों के साथ पूरी पारदर्शिता बरती गई। हमें संबंधित रिपोर्ट प्राप्त होने की सूचना है, हम उसमें प्राप्त निष्कर्षों की समीक्षा कर रहे हैं। निर्धारित समय सीमा के भीतर नियामक को अपना जवाब प्रस्तुत करेंगे। एयर इंडिया अपने यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
एक्सपर्ट्स की चिंता क्या?
भारत के विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो के पूर्व कानूनी एक्सपर्ट्स विभूति सिंह ने कहा, 'काठमांडू जैसे हवाई अड्डे पर बिना विशेष प्रशिक्षण के उड़ान भरना बहुत जोखिम भरा है। आपात स्थिति में पायलटों के पास मैनुअल पढ़ने का समय नहीं होता।' उन्होंने एयरलाइन की लापरवाही को गंभीर बताया।
टाटा ग्रुप के लिए चुनौती बड़ी चुनौती!
2022 में टाटा ग्रुप ने एयर इंडिया को सरकार से अधिग्रहण कर इसे विश्व स्तरीय एयरलाइन बनाने का लक्ष्य रखा था। लेकिन हाल की घटनाएं और DGCA की चेतावनियां इस लक्ष्य को मुश्किल बना रही हैं। नोटिस में एयरलाइन के उड़ान संचालन निदेशक पंकुल माथुर (Pankul Mathur) और प्रशिक्षण निदेशक अमर भाटिया (Amar Bhatia) को भी संबोधित किया गया है, जिससे नेतृत्व पर भी सवाल उठ रहे हैं।
36 घंटों में चार घटनाएं
पिछले 36 घंटों में एयर इंडिया से जुड़ी चार घटनाएं ने चिंता बढ़ा दी है:-
- 21 जुलाई 2025: कोच्चि-मुंबई उड़ान रनवे से फिसल गई।
- 21 जुलाई 2025: दिल्ली-कोलकाता उड़ान में टेकऑफ से पहले खराबी पकड़ी गई।
- 22 जुलाई 2025: हांगकांग-दिल्ली उड़ान में लैंडिंग के बाद APU में आग लगी।
- 23 जुलाई 2025: दोहा-कालीकट उड़ान को तकनीकी खराबी के कारण लौटना पड़ा।
DGCA की चेतावनी और हाल की घटनाएं एयर इंडिया के लिए खतरे की घंटी हैं। यात्रियों की सुरक्षा और विश्वास को बनाए रखने के लिए एयरलाइन को तुरंत अपनी प्रक्रियाओं में सुधार करना होगा। अगर ये खामियां जारी रहीं, तो भारी जुर्माना और कड़ी कार्रवाई से बचना मुश्किल होगा। क्या एयर इंडिया इन चुनौतियों से उबर पाएगी? यह सवाल हर यात्री के मन में है।
ये भी पढ़ें- Air India: 7 माह-14 घटनाएं, पैसेंजर्स की जान भगवान भरोसे? खतरे में रतन टाटा की विरासत! प्लेन क्रैश-260 मौतें
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications