Social Distancing के लिए DGCA ने एयरलाइंस और एयरपोर्ट ऑपरेटर्स को जारी की एडवाइजरी
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए 29 मार्च तक भारत के किसी भी एयरपोर्ट से इंटरनैशनल फ्लाइट की सेवा नहीं जारी रहेगी। हालांकि, डोमेस्टिक फ्लाइट की सेवाएं जारी रहेगी। वहीं, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर एयरलाइंस और एयरपोर्ट ऑपरेटर्स को एडवाइजरी जारी की है।
Recommended Video

डीजीसीए ने यात्रियों को सलाह दी है कि वेटिंग रूम में एक-दूसरे से पर्याप्त दूरी बनाने के लिए एक सीट के अंतराल पर बैठें। चेक-इन के दौरान भी यात्रियों के बीच पर्याप्त दूरी का खयाल रखा जाए। बोर्डिंग के दौरान ग्रुप में यात्री ना हों। साथ ही विमान में एंट्री के वक्त यात्रियों और स्टाफ को सैनिटाइजर उपलब्ध कराया जाए। केबिन क्रू भी यात्रियों से उचित बनाए रखें।
Directorate General of Civil Aviation (DGCA) has issued the following guidelines on social distancing to airlines&airport operators. #COVID19 pic.twitter.com/RHbo5FC3q6
— ANI (@ANI) March 23, 2020
बता दें कि सीएम अरविंद केजरीवाल ने रविवार को घोषणा की थी कि दिल्ली एयरपोर्ट से सोमवार से 31 मार्च तक किसी भी उड़ान का संचालन नहीं होने की घोषणा की थी। लेकिन, इसके बाद ही DGCA की तरफ से बयान जारी किया गया है और कहा गया कि आईजीआई एयरपोर्ट से घरेलू विमान सेवाएं जारी रहेंगी। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए दिल्ली में 31 मार्च तक लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया है।
दिल्ली में कोरोना वायरस के अभी तक 30 मामले सामने आए हैं जबकि एक मरीज की मौत भी हुई है। कोरोना वायरस के मामलों में पिछले कुछ दिनों में तेजी से इजाफा हुआ है और देश में संक्रमित मरीजों की संख्या 415 जा पहुंची है। देश में कोरोना वायरस से अभी तक 7 मरीजों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए तमाम राज्य सरकारें एहतियात के कदम उठा रही हैं। लोगों को घरों में रहने को कहा जा रहा है ताकि संक्रमण का खतरा कम हो।












Click it and Unblock the Notifications