कमलनाथ के मंत्री के पैर छूते नजर आई देवास की नगर निगम कमिश्नर,VIDEO हुआ वायरल

देवास। मध्य प्रदेश के देवास जिले से एक महिला अफसर द्वारा लोक निर्माण मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के पैर छूने का एक वीडियो सामने आया है। इस वाकये का वीडियो वायरल हो गया है। मध्यप्रदेश में इससे पहले एक अधिकारी एक मंत्री की आरती उतारते हुए देखे गए थे। वीडियो के सामने आने बाद भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश लूनावत ने वीडियो शेयर करते हुए कांग्रेस पर जबरदस्त हमला बोला है।

Dewas Municipal Commissioner, Sanjana Jain touched feet of state Minister Sajjan Singh Verma
मंगलवार को देवास में गुरुनानक जयंती के अवसर पर देवास के गुरुद्वारे में धार्मिक आयोजन में कमलनाथ सरकार के मंत्री सज्जन सिंह वर्मा भी पहुंचे थे। वहां उनके पहुंचते ही देवास नगर निगम की आयुक्त संजना जैन ने पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। वीडियो में देवास नगर निगम कमिश्नर संजना जैन, मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के पैर छूती दिख रही हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश लूनावत ने ट्वीट कर लिखा कि, ये है नया मध्य प्रदेश, अफसरशाही मंत्रीजी के चरणों में। देवास की नगर निगम कमिश्नर संजना जैन मध्य प्रदेश के मंत्री सज्जन वर्मा की चरण वंदना करती हुई। वक्त है बदलाव का। वहीं देवास से बीजेपी सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी ने आरोप लगाया कि सरकारी अधिकारी कांग्रेस नेताओं के शरणागत हो गए हैं। ऐसे में उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। संजना जैन इससे पहले भी विवादों में रह चुकी हैं।

उधर इस वीडियो पर विवाद बढ़ता देख सफाई दी है। सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि भाई दूज के बाद आज मिले, लिहाजा बहन ने भाई के पैर छुए हैं। मैं दिवाली पर मिल नहीं पाया था,जबकि अब मैं फिर बाहर रहूंगा। वो मेरी छोटी बहन है। गौरतलब है कि पिछले साल मध्यप्रदेश में दिसंबर 2018 में ऐसा ही वाकया डिंडौरी जिले के करंजिया विकासखंड मुख्यालय पर देखने को मिला था। तब वहां पहुंचे कैबिनेट मंत्री ओमकार मरकाम को खुश करने के लिए अधिकारी और कर्मचारियों में होड़ मच गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+