प्याज के निर्यात पर लगी रोक से महाराष्ट्र के किसान दुखी, देवेंद्र फडणवीस ने वाणिज्य मंत्री को लिखा पत्र

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस केंद्र सरकार द्वारा प्याज के निर्यात पर लगाए गए प्रतिबंध के पक्ष में नहीं हैं। बुधवार को उन्होंने केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिख प्याज के निर्यात पर लगी रोक को हटाने की मांग की है। किसानों को होने वाले नुकसान का हवाला देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, प्याज के निर्यात पर लगी रोक से किसान दुखी और काफी आहत हैं। इस संबंध में फडणवीस ने पीयूष गोयल से फोन पर भी बात की है।

Devendra Fadnavis wrote a letter to Piyush Goyal, Demand to lift ban on onion exports

बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने अपने पत्र में लिखा, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महाराष्ट्र के प्याज की डिमांड जादा है, इससे किसानों को उचित दाम भी मिलता है। निर्यात पर रोक लगाए जाने के बाद किसान काफी आहत और दुखी है। इसलिए मेरा आपसे अनुरोध है कि निर्यात पर लगी रोक तुरन्त वापस ली जाए। मुझे आशा है कि आप समुचित निर्णय करेंगे। आपको बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा 14 सितंबर को प्याज के सभी किस्मों के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दिया गया था।

यह भी पढ़ें: ऑल वेदर रोड की चौड़ाई कम करने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर उत्तराखंड सरकार ने जताई आपत्ति, केंद्र से करेगी बात

Recommended Video

    Onion Export पर रोक Sharad Pawar ने केंद्र सरकार से कहा- Pakistan उठा सकता है फायदा | वनइंडिया हिंदी

    बताया जा रहा है कि, दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश की वजह से प्याज की फसलों को नुकसान हुआ है। इस वजह से घरेलू बाजार में प्याज की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। जनरल ऑफ फॉरेन ट्रेड ने एक नोटिफिकेशन में कहा कि सभी तरह के प्याज के निर्यात पर तुरंत पाबंदी लगा दी गई है। इसमें बेंगलुरु रोज और कृष्णापुरम प्याज भी शामिल है। एक अधिकारी ने कहा कि देश में प्याज की कीमतें बढ़ गई हैं और घरेलू बाजार में इसकी कमी है। यह कमी मौसमी है लेकिन कोविड-19 महामारी के दौरान पिछले कुछ महीनों में प्याज का जमकर निर्यात हुआ है। भारत ने अप्रैल-जून के दौरान 19.8 करोड़ डॉलर के प्याज का निर्यात किया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+