इतनी कम उम्र में इंटरनेट स्‍टार बन गया देसी ब्‍वॉय-दिल्ली गर्ल वाला यह लड़का, छिपकर शूट किया था पहला VIDEO

नई दिल्‍ली। नीचे तस्‍वीर में आप जिनको देख रहे हैं उनका नाम आकाश दीक्षित है। वो हरियाणा के फरीदाबाद के छोटे से भैंसरावली गांव के रहने वाले हैं। आकाश को लोग सोशल मीडिया का देसी स्‍टार कहते हैं। आप सोच रहे होंगे ऐसा क्‍यों तो बता दें कि आकाश इन दिनों देसी अंदाज, फनी व संदेशात्‍मक वीडियो को लेकर यूट्यूब और फेसबुक पर छाए हुए हैं। आकाश की देसी ब्‍वॉय-दिल्ली गर्ल कॉमेडी वीडियो को यू-ट्यूब व फेसबुक पर तीन मिलियन (30 लाख) से अधिक लाइक मिल चुके हैं। विस्‍तार से जानिए आकाश के संघर्ष से लेकर सफलता तक की पूरी कहानी

आज आकाश की हुनर पर लोग हंस रहे हैं कभी उनपर हंसते थे लोग

आज आकाश की हुनर पर लोग हंस रहे हैं कभी उनपर हंसते थे लोग

आकाश की हुनर पर आज लाखों लोग हंस रहे हैं लेकिन एक वक्‍त ऐसा था जब लोग आकाश पर हंसते थे। ऐसा इसलिए क्‍योंकि इन वीडियो और कॉमेडी को लेकर आकाश के घरवाले ही उनके खिलाफ थे। आकाश के पिता उन्‍हें डांटते थे और कहते थे कि हंसी-मजाक से जिंदगी नहीं चलेगी। लाइफ को सीरियस लो। ये गाना-बजाना छोड़कर पढ़ाई पर ध्यान दो।

आकाश ने अपने सपनों को नहीं छोड़ा

आकाश ने अपने सपनों को नहीं छोड़ा

घरवालों का विरोध और पिता के ताने के बाद भी आकाश ने अपने सपनों को नहीं छोड़ा। उन्होंने परिवार वालों से छिपकर एक फनी कॉमेडी एक्ट बनाया। इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया। इसे देखते ही देखते लाखों लाइक्स मिल गए। घर वालों के विरोध के बीच आकाश ने अपने सपनों को मरने नहीं दिया। इसकी वजह से ही आज वे सोशल मीडिया के देसी स्टार बन गए हैं।

अपने वीडियो से मैसेज भी देते हैं आकाश

अपने वीडियो से मैसेज भी देते हैं आकाश

आकाश की छवि बिल्‍कुल गांव के लड़कों जैसी है जो लोगों को बहुत पसंद आती है। आकाश ने कहा कि उनका मकसद वल्गर वीडियो बनाकर पैसे कमाने का नहीं है। वे अपनी कॉमेडी वीडियो के जरिए लोगों को न सिर्फ हंसाते हैं। बल्कि एक मीनिंगफुल मैसेज भी देते हैं। जो आजकल के युवाओं के लिए है। उनके हर वीडियो के लास्ट में एक मैसेज होता है, जो बच्चों से लेकर बड़ो तक सभी को पसंद आता है।

खुद ही लिखते हैं स्‍टोरी, डॉयलॉग और खुद ही करते हैं डायरेक्‍ट

खुद ही लिखते हैं स्‍टोरी, डॉयलॉग और खुद ही करते हैं डायरेक्‍ट

आकाश इन वीडियो की स्‍टोरी और डॉयलॉग खुद ही लिखते हैं। इतना ही नहीं वो खुद ही इसका डायरेक्‍शन भी करते हैं। बेटे की इस सफलता को देखने के बाद उनके पिता अशोक दीक्षित व मां उषा दीक्षित को भी उन पर गर्व है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+