डेरेक ओ ब्रायन की चुनौती, 'अगर अमित शाह संसद में आ गए तो मुंडवा लूंगा अपना सिर'

नई दिल्ली, 4 अगस्त। संसद के मानसून सत्र में देश की हालिया स्थिति, महंगाई और पेगासस जासूसी मामले को लेकर हंगामा बरपा हुआ है। विपक्ष लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर हमलावर है, इसी क्रम में बुधवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने से एक दिन पहले तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) संसाद डेरेक ओ ब्रायन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। पेगासस और दिल्ली में 9 साल की बच्ची से रेप मामले पर गृह मंत्री को चुनौती देते हुए डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि अगर अमित शाह संसद में आ गए तो मैं अपना सिर मुंडवा लूंगा।

Recommended Video

      TMC MP Derek O'Brien की चुनौती, कहा- अगर Amit Shah संसद में आ गए तो मुंडवा लूंगा सर | वनइंडिया हिंदी
      Derek O Brien challenge If Amit Shah comes to Parliament I will shave my head

      मंगलवार को संवाददाताओं से बात करते हुए डेरेक ओ ब्रायन ने दावा किया कि अमित शाह पेगासस मुद्दे पर चर्चा से भाग रहे हैं। वो विपक्ष के सवालों का जवाब नहीं देना चाहते। उन्होंने कहा, 'मैंने कभी प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को संसद में नहीं देखा।' डेरेक ओ ब्रायन ने सीबीआई के पूर्व स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना को दिल्ली का नया पुलिस कमिश्नर नुयक्त किए जाने पर भी सवाल उठाया। टीएमसी सासंद ने कहा, 'मोदी-शाह के चहेते अफसर को दिल्ली का कमिश्नर नियुक्त किया गया है, राजधानी में 9 साल की दलित लड़की के साथ बलात्कार हुआ तो क्या गृह मंत्री को सामने आकर जवाब नहीं देना चाहिए?'

      यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने संसद नहीं चलने देने के लिए विपक्ष को बताया जिम्मेदार, बोले- ये लोकतंत्र और जनता का अपमान

      टीएमसी नेता ने आगे कहा कि अगर अमित शाह इस मामले पर लोकसभा या राज्यसभा में आकर जवाब दे तो मैं नेशनल टीवी पर अपना सिर मुंडवा लूंगा। मैं अमित शाह को चुनौती देता हूं क्योंकि वो पेगासस मामले पर जवाब देने से भाग रहे हैं। उन्होंने कहा, 15-16 विपक्षी दल हम चाहते हैं कि संसद में चर्चा हो। हम तीन मुद्दों पर चर्चा करना चाहते हैं- कृषि कानूनों पर बातचीत हो और उन्हें निरस्त किया जाए, अर्थव्यवस्था, नौकरियां, मूल्य वृद्धि और मुद्रास्फीति। लेकिन सबसे पहले राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े पेगासस मामले पर चर्चा होनी चाहिए।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+