याकूब मेमन की फांसी के विरोध में SC के डेप्युटी रजिस्ट्रार ने दिया इस्तीफा
नई दिल्ली। याकूब मेमन को फांसी दिये जाने के विरोध में सुप्रीम कोर्ट के डेप्युटी रजिस्ट्रार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। प्रोफेसर अनूप सुरेंद्रनाथ सुप्रीम कोर्ट के फैसले को काला समय बताते हुए अपने पद से इस्तीफा दिया है।

तकरीबन एक साल पहले सुप्रीम कोर्ट के डेप्युटी रजिस्ट्रार के पद पर तैनात अनूप कॉट्रैक्ट बेस पर थे। सूत्रों की माने तो अनूप का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है।
गौरतलब है कि याकूब मेमन को 30 जुलाई की सुबह 6.30 बजे फांसी पर लटका दिया गया था। जिसके बाद उसके शव को उसके परिवार को सौंप दिया गया था।
मेमन को फांसी दिये जाने का कई लोगों ने विरोध किया था। मेमन की फांसी के विरोध में आला नेता सीताराम येचुरी, शत्रुघन सिन्हा, असददुद्दीन ओवैशी सहित कई अन्य वर्ग के लोगों ने राष्ट्रपति को फांसी मांफ किये जाने की अपील की थी।












Click it and Unblock the Notifications