डिप्टी CM सिसोदिया ने JEE-NEET में कीर्तिमान रचने वाले स्कूल को सराहा, कुल 27 छात्रों ने गाड़े थे झंडे

नई दिल्ली। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जेईई और नीट परीक्षा 2020 में दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में सफल हुए 27 छात्रों की सफलता के लिए शिक्षकों और प्रधानाध्यक को बधाई दी है। गुरूवार को पश्चिम दिल्ली पश्चिम विहार में उक्त सरकारी स्कूल का दौरा किया, जहां कुल 27 छात्रों ने JEE-NEET परीक्षा में सफल हुए थे, जिनमें से उच्च रैंक लाने वाले कुल पांच छात्रो को IIT में प्रवेश मिला है, जबकि 22 छात्रों ने NEET परीक्षा को क्रैक किया है।

sisodia

जेईई और नीट परीक्षा में कीर्तिमान रच चुके पश्चिम विहार में स्थित राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय का दौरा करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता दिल्ली में बेहतर हुई है। उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों और प्रधानाध्यक के सर्वोत्तम अभ्यासो और नजरिए से प्रेरित होकर कहा कि हम सभी स्कूलों में बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए और बेहतर अवसर पैदा करना चाहते हैं।

neet

सिसोदिया ने कहा, दूसरे स्कूलों को भी इस स्कूल के शानदार प्रयासों को अपनाना चाहिए ताकि वो भी ऐसे कीर्तमान रच सके। दिल्ली के प्रत्येक बच्चे को अपनी प्रतिभा निखारने और देश को गौरान्वत करने के लिए ऐसे उत्साहवर्धक और बहुमूल्य अवसर मिलने चाहिए। सिसोदिया से बातचीत के दौरान स्कूल के शिक्षकों ने बताया कि बच्चों के बीच इस धारणा को बदलने में सफल रहे कि जेईई और नीट में सफलता के लिए महंगी कोचिंग में दाखिला लेना जरूरी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+