योगी पर भड़की AAP, कहा 'वंदे मातरम का फतवा ऑक्सीजन से जरूरी है'
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में गोरखपुर स्थित बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की सप्लाई बंद होने के चलते 33 बच्चों की मौत हो गई। इस मामले में एक ओर तो प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार यह कह रही है कि ऑक्सीजन की कमी के चलते ऐसा नहीं हुआ लेकिन मृतकों के परिजन यही आरोप लगा रहे हैं। इस घटना पर दिल्ली सरकार में उप मुख्यमतंत्री मनीष सिसोदिया ने यूपी की योगी सरकार पर हमला बोला है।
Recommended Video


सिसोदिया ने एक ट्वीट को रिट्वीट कर लिखा है - इतिहास को ऑक्सीजन देने में व्यस्त हुकूमत भविष्य का गला घोंट रही है। मनीष ने लिखा है कि- 'खुश रहिए कि कोई तो है जो इतिहास की किताबें अपने हिसाब से लिखवाने की हिम्मत दिखा रहा है ।वंदे मातरम का फतवा अस्पताल की ऑक्सीजन से जरूरी है।'
गौरतलब है कि शुक्रवार को खबर आई की BRD मेडिकल कॉलेज में 30 बच्चों की मौत हो गई जिसकी वजब ऑक्सीजन की सप्लाई रूकना बताया गया। अभी तक मृतकों की संख्या 33 तक बढ़ चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications