दिल्ली-NCR में छाया घना कोहरा, पहाड़ों पर बर्फबारी की आशंका लेकिन इन राज्यों में जारी हुआ Rain Alert

नई दिल्ली। सर्दी का प्रकोप पूरे उत्तर भारत में जारी है, राजधानी दिल्ली में आज सुबह घना कोहरा छाया हुआ है, दृश्यता काफी खराब है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि कोहरे और शीतलहर का दौर अब यूं ही राजधानी में जारी रहेगा। दिल्ली में सुबह तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है, तो वहीं दिल्ली के आस-पास भी घना कोहरा छाया हुआ है।

Recommended Video

    Delhi Weather:Delhi-NCR में छाया घना कोहरा, विजिबिलिटी हुई काफी कम | वनइंडिया हिंदी
    तापमान में कमी आएगी और सर्दी बढ़ेगी

    तापमान में कमी आएगी और सर्दी बढ़ेगी

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बर्फबारी और दक्षिण के कुछ राज्‍यों में बारिश की आशंका व्यक्त की है। आईएमडी (IMD) के अनुसार जम्‍मू कश्‍मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्‍तराखंड और लद्दाख के कई हिस्‍सों में बर्फबारी की आशंका है। इसके साथ ही दक्षिण भारत के तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और लक्षद्वीप के कई हिस्‍सों में बारिश हो सकती है। जिससे तापमान में कमी आएगी और सर्दी बढ़ेगी।

    हमीरपुर और मंडी में भी बारिश होने का अनुमान

    हमीरपुर और मंडी में भी बारिश होने का अनुमान

    मौसम विभाग के अनुसार पालमपुर, सोलान, नाहान, बिलासपुर, ऊना, हमीरपुर और मंडी में भी बारिश होने का अनुमान है। भारी बर्फबारी के चलते शिमला और मनाली के कई इलाकों में बिजली भी बाधित हो सकती है, इस बार कोरोना महामारी की वजह से पयर्टकों का आना-जाना यहां नहीं हो पा रहा है, नहीं तो हर साल यहां पर बर्फबारी को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग आते-जाते हैं।

    पश्चिमी हिस्‍सों में कोहरा छाया हुआ है

    पश्चिमी हिस्‍सों में कोहरा छाया हुआ है

    उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, झारखंड, छत्तीसगढ़ में इन दिनों जमकर सर्दी पड़ रही है तो वहीं कश्मीर-हिमाचल में बर्फबारी हो रही है, तो वहीं स्नोफॉल उत्तरखंड में भी जारी है, जिसके कारण कई जगहों पर पारा माइनस में पहुंच गया है। मौसम विभाग ने कहा है कि आज उत्‍तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्‍सों में कोहरा छाया हुआ है और ठंडी हवाएं चल रही हैं और लोगों को गलन का एहसास हो रहा है।

    भीषण बारिश की आशंका

    भीषण बारिश की आशंका

    तो वहीं स्काईमेट ने कहा है कि आज अंडमान व निकोबार, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, रायलसीमा, तेलंगाना और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में बारिश होने की आशंका है तो वहीं दिल्ली में मौसम काफी ठंडा रहेगा।

    गलन बढ़ेगी और छाएगा कोहरा

    शीतलहर और कोहरा छाया रहेगा और भारत के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री नीचे जा सकता है ,जिससे गलन बढ़ेगी और लोगों को भारी ठंड का सामना करना पड़ेगा। राजस्थान के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। स्काईमेट ने कहा कि आने वाले दिनों में अब पारा काफी तेजी से गिरने वाला है।

    यहां देखें: बर्फबारी की खूबसूरत तस्वीरें

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+