कोहरा-ठिठुरन से परेशान उत्तर भारत, 5 डिग्री पर कांप रही है दिल्ली,Weather Updates

Weather Updates: ठंड की ठिठुरन और कोहरे ने आम लोगों को परेशान किया हुआ है, राजधानी दिल्ली में आज सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ रहा, मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि घना कोहरा छाए रहने की वजह से विजिबिलिटी कम हुई। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अभी तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस है। आईएमडी ने कहा है कि दिल्ली, यूपी समेत उत्तर भारत के अन्य राज्यों में सर्दी का सितम यूं ही जारी रहेगा।

Recommended Video

    Weather Update: Delhi में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी, अगले 2-3 दिनों में बढ़ेगी ठंड । वनइंडिया हिंदी
    दिल्ली की आबो-हवा में प्रदूषण बरकरार

    दिल्ली की आबो-हवा में प्रदूषण बरकरार

    तो वहीं आज भी सुबह पूर्वी यूपी, बिहार, पंजाब और चंडीगढ़ में भी घना कोहरा छाया हुआ है। दिल्ली के एयर क्वालिटी इंडेक्स भी खराब ही है लेकिन अभी भी आबो-हवा में प्रदूषण बरकरार है। केवल दिल्ली ही नहीं गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की आशंका है। मुजफ्फरपुर में आज सुबह घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार मुजफ्फरपुर में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

    राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में कड़ाके की सर्दी जारी है

    राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में कड़ाके की सर्दी जारी है

    तो वहीं राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में कड़ाके की सर्दी जारी है, राज्य के एक मात्र पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया है। विभाग ने अगले 24 घंटे में अलवर, भीलवाड़ा, भरतपुर, चित्तोडगढ़, झुंझुनू, सीकर, उदयपुर जिलों में शीत लहर से अति शीत लहर का अनुमान लगाया है। वहीं भीलवाड़ा, सीकर, झुंझुनूं, चित्तोडगढ़ जिले में कुछ जगह पाला पड़ने की संभावना जताई है।

    खत्म होने वाला है 40 दिनों का चिल्ले कलां

    खत्म होने वाला है 40 दिनों का चिल्ले कलां

    मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अब 31 जनवरी तक मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान कश्मीर और लद्दाख में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जा सकती है जबकि 40 दिनों का चिल्ले कलां का दौर भी 31 जनवरी को खत्म होने जा रहा है। जिससे लोगों को अब ठंड से राहत मिलेगी, हालांकि फरवरी के पहले हफ्ते में बर्फबारी की आशंका है।

    बर्फीली हवाओं की चपेटे में कई राज्य

    बर्फीली हवाओं की चपेटे में कई राज्य

    जबकि स्काईमेट के मुताबिक उत्तर भारत को हाड़ कंपाने वाली सर्दी का सामना करना पड़ सकता है, बर्फीली हवाएं पंजाब में अमृतसर, जालंधर, पठानकोट, शहीद भगत सिंह नगर, लुधियाना, पटियाला, बरनाला से लेकर राजस्थान में चुरू, गंगानगर, भरतपुर, अलवर, झुंझुनू, हरियाणा में अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर, पानीपत, सोनीपत, दिल्ली-एनसीआर, मेरठ, मुरादाबाद, बरेली, सहारनपुर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, लखनऊ, बहराइच प्रभावित होंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+