कोहरे की चादर में ढक गई दिल्ली-एनसीआर, उड़ाने, ट्रेने हुईं लेट

Dense fog covers Delhi and the NCR, trains, flights running late
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली व एनसीआर में इस सर्दी के पहले कोहरे ने सोमवार को दस्तक दी। सुबह से ही इतना घना कोहरा था कि 10 मीटर की दूरी के बाद कुछ नहीं दिखाई दे रहा था। इस वजह से कई ट्रेनें व उड़ानें लेट चल रही हैं। खबर है कि दिल्ली एयरपोर्ट से तड़के जाने वाली घने कोहरे की वजह से कुछ उड़ाने रद्द कर दी गईं।

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में स्थ‍िति और भी ज्यादा खराब हो सकती है। दिल्ली के साथ-साथ नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव समेत कई शहरों में ऐसा ही आलम देखने को मिला। कोहरे के कारण सुबह कई इलाकों में ट्रैफिक की गति धीमी रही। वहीं दिल्ली से जाने व दिल्ली को आने वाली ट्रेनें एक से दो घंटे तक लेट चल रही हैं।

उत्तर प्रदेश का हाल बेहाल

उत्तर प्रदेश की राजधानी और सूबे के अन्य जिलों में सोमवार सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में कोहरे का असर और अधिक दिखाई देगा। यूपी के मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अगले दो-तीन दिनों के भीतर कोहरे का असर और अधिक दिखाई देगा। न्यूनतम तापमान में लगभग दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को पूर्वांचल में गाजीपुर, बलिया, वाराणसी, चंदौली, जौनपुर, आजमगढ़ सहित अधिकांश जिलों में कोहरे का असर दिखाई देगा। पूर्वांचल के अलावा बुंदेलखंड और पश्चिमी उप्र में भी घना कोहरा छाया हुआ है। सोमवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। राजधानी के अलावा वाराणसी का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री, इलाहाबाद का 9 डिग्री, कानपुर का 9 डिग्री, कुशीनगर का 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+