#demonetization: सुबह-सुबह ATM पहुंचे राहुल गांधी, लाइन में लगे लोगों से की बात
राहुल गांधी ने एक बार फिर से नोटबंदी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें यह बात समझ नहीं आएगी कि जनता इस समय कितनी परेशान है।
नई दिल्ली। आज सुबह-सुबह कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी पैसे के लिए एटीएम की लाइन में लगे लोगों से मिलने के लिए दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में पहुंच गए, जहांगीरपुरी के बाद राहुल गांधी इंद्रलोक, आनंद परबत, आजाद मार्केट और इंदर लोक इलाके में भी एटीएम के बाहर लोगों से मिले और उनकी परेशानियां जानने की कोशिश की।
राहुल गांधी को अपने बीच में इस तरह से लोगों को पाकर पहले तो लोग थोड़ा हैरान हुए लेकिन बाद में उन्होंने राहुल गांधी के सारे सवालों का जवाब दिया। वैसे ये कोई पहला मौका नहीं जब राहुल गांधी इस तरह से एटीएम की लाइन में लगे लोगों से मिले हैं। इससे पहले भी वो कई बार ऐसा कर चुके हैं।
आज नोटबंदी का 13वां दिन है, राहुल गांधी एक बार फिर से नोटबंदी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें यह बात समझ नहीं आएगी कि केंद्र सरकार के इस कदम के कारण लोगों को कितनी तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है, जनता को कितनी परेशानी हो रही है, इस बात को शायद वो समझना ही नहीं जानते हैं।
वैसे इस मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने भी मोदी सरकार को चेतावनी दी थी कि अगर परेशानी जारी रही तो दंगे हो सकते हैं। सरकार से इस परेशानी को दूर करने की बात कहते हुए देश की सर्वोच्च अदालत ने कहा कि अगर यह परेशानी जारी रही तो हमें दंगे देखने पड़ सकते हैं, क्योंकि कतारों में घंटों खड़े रहने से लोग व्यग्र हो गए हैं।













Click it and Unblock the Notifications