नोटबंदी:आज के बाद बैंक नहीं लेंगे पुराने नोट, बचेगा सिर्फ एक विकल्प

8 नवंबर को नोटबंदी के ऐलान के बाद पुराने नोटों को जमा कराने के लिए दिया गया वक्त आज खत्म हो रहा है। आज के बाद 500 और 1000 के पुराने नोट आरबीआई की शाखाओं में ही जमा किए जा सकते हैं।

नई दिल्ली। आपके पास अगर 1000 और 500 के पुराने नोट हैं तो आज जमा बैंक में जमा करा दें। आज (30 दिसंबर) के बाद बैंक पुराने नोट नहीं लेंगे। इसके बाद आपके पास पुराने नोटों को जमा कराने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) शाखा ही एकमात्र विकल्प होगा। आरबीआई शाखा में 31 मार्च तक पुराने नोट जमा कराए जा सकेंगे लेकिन उसमें कुछ शर्तों को पूरा करना होगा। आरबीआई शाखा में पुराने नोट जमा कराने के लिए आपको एक हल्फनामा देना होगा साथ ही ये भी साबित करना होगा कि आप नोटबंदी के बाद से लगातार देश के बाहर थे।

आज के बाद पुराने नोट जमा कराने के लिए जाना होगा आरबीआई

8 नवंबर की शाम पीएम मोदी ने देश के नाम संबोधन में 500 और 1000 के नोटों पर पाबंदी की घोषणा की थी। इस घोषणा के बाद 9 नवंबर से 500 और 1000 के नोट अमान्य हो गए। सरकार ने पुराने नोटों को बैंक से बदलने और जमा कराने के लिए 30 दिसंबर तक का वक्त दिया है। बाद में सरकार ने अचानक ही नोट बदलने पर पाबंदी लगा दी लेकिन नोट जमा करने के लिए 30 दिसंबर तक का वक्त दिया था। बैंकों के साथ-साथ आरबीआई शाखाओं में भी नोट जमा कराने और बदलने की की सुविधा दी गई है। लेकिन 30 दिसंबर के बाद आरबीआई शाखाओं में भी नोट सिर्फ जमा ही किए जा सकेंगे।

31 दिसंबर की शाम मोदी कर सकते हैं बड़ा ऐलान
नोटबंदी के ऐलान के बाद सरकार ने इससे जुड़े नियमों में पचास दिन में 60 से ज्यादा बदलाव किए हैं, ऐसे में आम लोगों के बीच भी रोजाना बदलते नियमों को लेकर गफलत का माहौल रहा है। नोटबंदी के बाद देशभर में लोगों को हो रही परेशानी को खत्म करने के लिए पीएम ने पचास दिन का वक्त देने की बात कही है। पचास दिन का वक्त पूरा हो जाने के बाद 31 दिसंबर की शाम पीएम देश को संबोधित करने जा रहे हैं। उनके इस संबोधन में नोटबंदी के संबंध में कोई बड़ी घोषणा होने की उम्मीद है।
पढ़ें- नोटबंदी के 50 दिन हो गए पूरे लेकिन अब भी 60 फीसदी एटीएम मशीनें नहीं दे सकती कैश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+