गुजरात में एक घर से मिले 13 लाख रुपए के नए नोट
मध्य प्रदेश के बालाघाट में पुलिस ने दो लोगों को 15.40 लाख रुपए की रकम के साथ गिरफ्तार किया है। इनमें 14.40 लाख रुपए की रकम 2000 के नोटों में है।
नई दिल्ली। नोटबंदी के फैसले के बाद बैंकों से कैश निकालने में लोगों को भले ही परेशानी आ रही हो लेकिन कुछ लोगों के पास लाखों-करोड़ों की संख्या में नए नोट पकड़े जा रहे हैं।

देशभर में पकड़े जा रहे कालेधन की कड़ी में मंगलवार को पुलिस ने गुजरात के वडोदरा में एक घर से 19.67 लाख रुपए की रकम जब्त की। इस रकम में 13 लाख रुपए नई करेंसी के रूप में थे।
पुलिस को सूचना मिली थी कि इस घर में बड़ी संख्या में नए नोटों में रकम रखी गई है। रकम को कब्जे में लेने के बाद पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।
वहीं, दूसरी तरफ मध्य प्रदेश के बालाघाट में पुलिस ने दो लोगों को 15.40 लाख रुपए की रकम के साथ गिरफ्तार किया है। इनमें 14.40 लाख रुपए की रकम 2000 के नोटों में है। पुलिस पकड़े गए दोनों लोगों से पूछताछ कर रही है।
आपको बता दें कि मंगलवार को ही सीबीआई की टीम ने बेंगलुरू में आरबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी को गिरफ्तार किया है। इस अधिकारी पर कमीशन लेकर पुराने नोटों को नई करेंसी में बदलने का आरोप था।












Click it and Unblock the Notifications