पीएम मोदी के बयान पर हंगामा, संसद के दोनों सदन 28 नवंबर तक स्थगित
संसद का शीतकालीन सत्र नोटबंदी की भेंट चढ़ता हुआ नजर आ रहा है। अभी तक एक भी दिन ठीक से कार्यवाही नहीं हो पाई है।
नई दिल्ली। संसद का शीतकालीन सत्र नोटबंदी की भेंट चढ़ता हुआ नजर आ रहा है। 16 तारीख से शुरू हुए शीतकालीन सत्र में अभी तक एक भी दिन ठीक से कार्यवाही नहीं हुई है।

- पीएम के बयान पर हंगामा, राज्यसभा की कार्यवाही 28 नवंबर तक के लिए स्थगित
- हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही 28 नवंबर सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित
- पीएम के बयान पर राज्यसभा में हंगामे के चलते उच्च सदन 2:30 बजे तक स्थगित
- नोटबंदी के मामले पर लोकसभा में विपक्ष की भारी नारेबाजी
- कार्यवाही के दौरान लोकसभा में एक शख्स ने की कूदने की कोशिश
- सदन में आकर अपने बयान पर माफी मांगे पीएम: शरद यादव
- पीएम ने कहा कि विपक्ष कालेधन का समर्थन कर रहा है, यह एक गंभीर आरोप है: शरद यादव
- पीएम कैसे आरोप लगा सकते हैं कि विपक्ष कालेधन के समर्थन में है: गुलाम नबी आजाद
- मायावती ने कहा, सदन में आकर माफी मांगें प्रधानमंत्री
- अगर प्रधानमंत्री ईमानदार हैं तो सदन में आकर बयान क्यों नहीं देते: मायावती
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सदन में बुलाने की मांग
- नोटबंदी को लेकर राज्यसभा में कार्यवाही शुरू होते ही भारी हंगामा हुआ
- भारी हंगामे के साथ शुरू हुई राज्यसभा की कार्यवाही पहले 12:00, फिर 2:30 बजे तक स्थगित












Click it and Unblock the Notifications