नोटबंदी पर संसद में घमासान, राज्यसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित
मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले का विरोध लगातार जारी है। आज अब तक संसद में क्या-क्या हुआ...देखिए एक नजर में...
नई दिल्ली। नोटबंदी पर घमासान के बीच संसद का सत्र लगातार बाधित चल रहा है। विपक्ष एक सुर में सरकार से इस मुद्दे पर जवाब मांग रहा है। इस दौरान करीब 200 विपक्षी सांसदों ने संसद में धरना दिया।

संसद में जारी है घमासान
मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले का विरोध लगातार जारी है। विपक्षी पार्टियों ने एक सुर में संसद जाम कर रखा है। उनकी बस एक ही मांग है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस मुद्दे पर अपना बयान संसद में दें। बुधवार को संसद में क्या-क्या हुआ...देखिए एक नजर में...
- 11 बजे संसद की कार्यवाही शुरू हुई लेकिन विपक्षी पार्टियों ने एक सुर में नोटबंदी को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
- संसद परिसर में मौजूद गांधी प्रतिमा के सामने विपक्ष के करीब 200 सांसदों ने संसद परिसर में प्रदर्शन किया।
- सांसदों ने संसद में गांधी प्रतिमा के सामने न केवल धरना दिया, बल्कि सरकार के खिलाफ मानव श्रृंखला बनाकर प्रदर्शन किया।
- प्रदर्शन के दौरान सीपीआई सांसद डी राजा ने कहा कि हमारी बस एक ही मांग है कि प्रधानमंत्री संसद में आएं और नोटबंदी के फैसले का ऐलान करें।
राहुल गांधी ने की जेपीसी जांच की मांग
- कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि आखिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद क्यों नहीं आ रहे हैं? उन्हें किस बात का डर है? संसद में नोटबंदी के फैसले पर विपक्ष बस उनसे जवाब चाहता है?
- राहुल गांधी ने नोटबंदी पर जेपीसी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि आखिर नोटबंदी का फैसला अचानक लिया गया तो बीजेपी से जुड़े लोगों को इसका पता कैसे चल गया। ये जांच का विषय है।
- नोटबंदी पर जारी हंगामे के बीच संसद परिसर में केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू के चैंबर में बैठक हुई। इस में राजनाथ सिंह, अनंत कुमार और मुख्तार अब्बास नकवी शामिल हुए।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद परिसर में मौजूद रहे। उन्होंने वरिष्ठ मंत्रियों के साथ बैठक की। विपक्ष के विरोधी तेवरों के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह, वेंकैया नायडू, वित्त मंत्री अरुण जेटली और अनंत कुमार शामिल हुए।
- राज्यसभा 12 बजे तक के लिए स्थगित।
- विपक्षी नेताओं ने लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन से मुलाकात की है। संसद में जारी घमासान को टालने की कवायद।
- मायावती ने राष्ट्रपति से मांग की है कि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नोटबंदी के मुद्दे पर समन करें।
- लोकसभा में नोटबंदी के मुद्दे पर जमकर हंगामा देखने को मिला। लोकसभा में विपक्ष एक सुर में नोटबंदी पर चर्चा की मांग कर रहा है। एडजर्नमेंट मोशन लाकर विपक्ष ने चर्चा की मांग की है।
- नोटबंदी पर राज्यसभा में जोरदार हंगामा। राज्यसभा दो बजे तक के लिए स्थगित।
- नोटबंदी पर हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे लोकसभा की कार्यवाही फिर शुरू होगी।
- केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार ने कहा है कि सरकार नोटबंदी के सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है।
- नोटबंदी पर घमासान के बीच राज्यसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications