500 और 1,000 की पुरानी करेंसी पर सरकार ला सकती है अध्यादेश, देना पड़ सकता है जुर्माना

केंद्र सरकार 500 और 1,000 रुपए के पुराने करेंसी नोट के लिए अध्यादेश ला सकती है। इसके बाद उन लोगों की मुसीबत बढ़ सकती है, जिन्होंने अब तक पुराने नोट जमा नहीं कराए हैं।

नई दिल्ली। 500 और 1,000 रुपए की करेंसी नोट के संबंध में सरकार अध्यादेश ला सकती है। इस अध्यादेश के तहत विमुद्रीकृत किए गए 500 और 1,000 रुपए की नोट रखने की सीमा तय की जा सकती है। इस अध्यादेश के बाद भारतीय रिजर्व बैंक में कुछ ही मामलों में पुराने नोट जमा कराए जाने की छूट मिल सकती है। इतना ही नहीं, इसके जरिए 30 दिसंबर के बाद अगर पुराने नोट पाए गए तो कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। इस अध्यादेश को केंद्रीय कैबिनेट बुधवार यानी आज मंजूरी दे सकता है।

500 और 1,000 की पुरानी करेंसी को जमा करने के लिए सरकार ला सकती है अध्यादेश, देना पड़ सकता है जुर्मान

संभावना जताई गई है कि इस अध्यादेश के जरिए सरकार पुराने नोटों की सीमा भी तय क सकती है। साथ ही अगर किसी के पास तय सीमा से ज्यादा नोट पाई गई तो उस पर 50 हजार या पाई गई राशि का 5 गुणा जुर्माना देना पड़ सकता है। गौरतलब है कि 8 नवंबर को राष्ट्र के नाम संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की थी कि 500 और 1,000 रुपए के नोट विमुद्रीकृत कर दिए गए हैं। साथ ही कहा था कि 50 दिन के भीतर हालात सही हो जाएंगे। इसी मुद्दे को लेकर संसद का शीतकालीन सत्र पूरी तरह से बेकार हो गया।
अंग्रेजी अखबार इकॉनमिक टाइम्स के अनुसार 31 मार्च तक विमुद्रीकृत किए गए नोटों को आरबीआई में जमा कराए जाने की अनुमति दी जा सकती है लेकिन इसके साथ कई कड़े नियम और शर्तें जोड़ी जा सकती है। इन शर्तो में भारतीय प्रवासियों, दूर्गम स्थानों पर तैनात सेना अथवा अर्धसैनिक बलों में कार्यरत लोगों को सही वजह बताने पर पुराने नोट जमा कराने की अनुमति दी जा सकती है। जानकारी के अनुसार इस अध्यादेश में पुरानी करेंसी में नोट रखने की सीमा 10,000 रुपए तक सीमा तय हो सकती है। साथ ही इससे ज्यादा पाए जाने पर 50,000 रुपए का जुर्माना या फर पाई गई राशि का 5 गुणा जुर्माना लगाया जा सकता है। ये भी पढ़ें: नोटबंदी की घोषणा के बाद बढ़ गई विदेशी यात्रियों की तादाद, नवंबर में 9.3 फीसदी बढ़े पर्यटक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+