Demonetisation anniversary: यह नोटबंदी नहीं 'नोटबदली' थी, इससे देश भी बदला: जयंत सिन्हा

नई दिल्ली। नोटबंदी के एक साल पूरा होने के मौके पर बुधवार को बीजेपी 'ऐंटी ब्लैक मनी' डे मना रही है। इस मौके पर आज सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक वीडियो के जरिए लोगों को नोटबंदी के फायदे गिनाए हैं और देशवासियों को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। वीडियों में आंकड़ों के जरिए बताने की कोशिश की गई है कि नोटबंदी अर्थव्यवस्था के लिए किस तरह फायदेमंद साबित हुई। पीएम मोदी ने लोगों से एक सर्वे के जरिए उनकी राय भी जाननी चाही है। उधर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने नोटबंदी को त्रासदी बताते हुए ट्विव्ट किया है कि कांग्रेस नोटबंदी से बर्बाद हुए ईमानदार लोगों के साथ खड़ी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी को लेकर एक के बाद एक चार ट्वीट किए हैं।

Demonetisation anniversary LIVE: मोदी ने किया लोगों को नमन

Live

  • नोटबंदी के मुद्दे पर नागरिक उड्डयन मंत्री जयंत सिन्हा ने कहा कि यह नोटबंदी नहीं थी नोटबदली थी, इसे देश बदली भी कह सकते हैं, इसे तीन मुख्य विंदुओं के आधार पर नापा तौली करनी चाहिए और ये तीन बिंदु हैं राजनीतिक प्रभाव, सामाजिक प्रभाव और आर्थिक प्रभाव , जिसे कि यूपी, उत्तराखंड और गोवा मणिपुर की जनता ने साबित कर दिया। जयंत सिन्हा ने कहा कि नोटबदली के झटके में जिस तरह डिजिटलीकरण को बढ़ावा मिला वो और किसी दूसरे तरीके से नहीं हो सकती थी. हम लगातार लेसकैश की ओर बढ़ रहे हैं।
  • LIVE: यह नोटबंदी नहीं 'नोटबदली' थी, जिससे देश बदला-सिन्हा
  • पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नोटबंदी को ''डिमो-डिज़ॉस्टर'' (नोटबंदी हादसा) बताते हुए टि्वटर पर अपने डिस्प्ले पिक्चर को काला कर दिया है, मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया है कि मैंने अपना टि्वटर का डिस्प्ले पिक्चर काला कर दिया है. #नोटबंदीहादसा. अपनी आवाज उठाएं. #नवंबर8कालादिवस.'' ममता ने अपने कल के फेसबुक पोस्ट में आरोप लगाया था कि नोटबंदी ''बहुत बड़ा घोटाला'' था जिसकी घोषणा कालाधन को सफेद धन में बदलने के निजी हित में की गयी थी।
  • Demonetisation anniversary LIVE: ममता बनर्जी का वार, कहा- नोटबंदी एक बहुत बड़ा हादसा
  • नोटबंदी का आज एक साल पूरे हो गए हैं, जिसके विरोध आज भी देखा जा रहा है। हालांकि ये विरोध आम जनता नहीं बल्कि विपक्षी पार्टिंयां कर रही हैं। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस सदस्यों ने नोटबंदी दिवस को धोखा दिवस के रूप में मनाया है।
  • Demonetisation anniversary LIVE: आप ने मनाया धोखा दिवस
  • सॉफ्टवेयर और तकनीक क्षेत्र की कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला इन दिनों भारत में हैं, उन्होंने कहा कि वो एक्सपर्ट नहीं है लेकिन मुझे पता है कि नोटबंदी एक Fantastic आइडिया है। इससे देश की इकोनॉमी को अच्छा रिजल्ट मिल सकता है।
  • Demonetisation anniversary LIVE: नोटबंदी का एक्सपर्ट नहीं, लेकिन... ये एक Fantastic आइडिया-सत्या नडेला
  • बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा कि नोटबंदी को एक साल पूरा हो रहा है. जिनको काले धन से लगाव है वो काला दिवस बना रहे हैं बीजेपी काला धन विरोधी दिवस मना रही है
  •  LIVE: काला दिवस मनाने वालों को काले धन से लगाव: सुशील मोदी
  • कांग्रेस नेता शाशि थरूर ने नोटबंदी के एक साल पूरे होने पर ट्वीटर की डीपी को ब्‍लैक किया है
  • LIVE: शशि थरूर ने ट्वीटर की डीपी ब्‍लैक की, नोटबंदी का विरोध
  • नोटबंदी के बुधवार को एक साल पूरे होने पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने केंद्र सरकार और नोटबंदी पर जमकर हमला बोला, एक निजी चैनल से बातचीत में राजद सुप्रीमो ने कहा कि कालाधन को मुद्दा बना कर नोटबंदी की गई, नोटबंदी में 150 निर्दोष लोगों की बलि ली गई, पूरे देश के अर्थशास्त्रियों ने नोटबंदी को नकार दिया। प्रधानमंत्री ने कालेधन को व्हाइट कराने के लिए नोटबंदी की, नोटबंदी कालेधन के लिए नहीं, बल्कि अहंकार की संतुष्टि के लिए की गयी।
  • LIVE: ब्लैक को व्हाइट कराने के लिए नोटबंदी की-लालू यादव
  • अमित शाह ने नोटबंदी की कामयाबी पर शुरू किया हस्ताक्षर अभियान
  • LIVE: नोटबंदी की कामयाबी पर अमित शाह का हस्ताक्षर अभियान
  • केंद्र सरकार जहांनोटबंदी को देशहित में बता रही है, वहीं कांग्रेस का आरोप है कि नोटबंदी ने मध्य प्रदेश में छह नागरिकों की जान ले ली और 28 फीसदी कर्मचारियों व मजदूरों को बेरोजगार किया। नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने एक बयान जारी कर कहा कि नोटबंदी के बाद प्रदेश के छह नागरिकों की मौत हो गई, 275 करोड़ रुपए प्रदेश को कम राजस्व मिला, 15 हजार पावरलूम और 28 फीसदी कर्मचारी और मजदूरों को बेरोजगार होने की नौबत आई।
  • छत्तीसगढ़: कांग्रेस ने नोटबंदी के खिलाफ मैराथन आयोजित की
  • सरकार ने कालेधन पर लगाम लगाने के लिए नोटबंदी का फैसला लिया था।
  • इससे अबतक 2.24 लाख फर्ज़ी कंपनियां बंद हो चुकी हैं।
  • करीब 56 बैंकों से 35000 कंपनियों की जानकारी मिली है. इन कंपनियों के 58000 बैंक खाते हैं।
  • Demonetisation anniversary LIVE: 2.24 लाख फर्जी कंपनियां बंद
  • प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने 500 और 1,000 रुपये के पुराने करंसी नोट बंद करने के कई फायदे बताते हुए कहा कि नोटबंदी के बाद बैंकों ने अपनी ब्याज दरों में करीब एक प्रतिशत तक कमी की है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर लिखा है कि भ्रष्टाचार और कालेधन को जड़ से उखाड़ने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कई कदमों का दृढ़तापूर्वक समर्थन करने के लिए मैं भारत के लोगों के आगे सर झुकाता हूं।
  • उन्होंने कहा कि 125 करोड़ भारतीयों ने एक निर्णायक लड़ाई लड़ी और जीत हासिल की। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने नोटबंदी पर बनाई गई एक शॉर्ट फिल्म भी अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर की है।
  • ट्वीट वीडियो में दावा किया गया है कि नोटबंदी के चलते देश में जमा कालाधन बैंकों में लौट आया है और आज सरकार के पास उनके मालिकों के नाम, पते और चेहरे मौजूद हैं।
  • 23 लाख बैंक खातों में जमा 3.68 लाख करोड़ की राशि जांच के घेरे में है।
  • नोटबंदी से आतंकवाद और नक्सलवाद पर करारा प्रहार हुआ। कश्मीर में पत्थरबाजी की घटनाओं में 75 फीसदी की कमी आई और नक्सलवाद में भी 20 फीसदी गिरावट देखने को मिली।
  • प्रधानमंत्री ने नोटबंदी के फायदे गिनाए तो दूसरी तरफ कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ट्वीट के जरिए ही जवाब दिया। उन्होंने नोटंबदी को त्रासदी बताते हुए लिखा, 'नोटबंदी एक त्रासदी है। हम उन लाखों ईमानदार भारतीयों के साथ खड़े हैं जिनकी जिंदगी और रोजीरोटी प्रधानमंत्री के इस विचारहीन कृत्य की वजह से बर्बाद हो गई।'
  • इसके साथ ही उन्होंने नोटबंदी के दौरान वायरल हुए एक तस्वीर के साथ ट्वीट किया. उन्होंने लिखा, 'एक आंसू भी हुकूमत के लिए खतरा है, तुमने देखा नहीं आंखों का समुंदर होना।
  • Read Also:डिजिटल पेमेंट में जबरदस्त बढ़ोत्तरी के बाद सरकार दूसरे चरण का अभियान शुरू करेगी
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+