'उन्हें हमेशा एक ईमानदार व्यक्ति के रूप में याद किया जायेगा', डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर बोले पीएम मोदी

PM Modi On The Death of Manmohan Singh: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर पीएम मोदी ने कहा, "हम सभी पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से गहरे दुखी हैं। उनका निधन पूरे देश के लिए एक बड़ी क्षति है। उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए यह उदाहरण प्रस्तुत करता है कि हम संघर्षों के बावजूद कैसे ऊंचाइयों तक पहुंच सकते हैं।

Recommended Video

    उन्हें हमेशा एक ईमानदार व्यक्ति के रूप में याद किया जायेगा,डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर बोले पीएम मोदी

    पीएम मोदी ने मनमोहन सिंह को याद करते हुए आगे कहा कि उन्हें हमेशा एक ईमानदार व्यक्ति, महान अर्थशास्त्री और ऐसे नेता के रूप में याद किया जाएगा, जिन्होंने अपने आप को सुधारों के लिए समर्पित किया।"

    manmohan singh modi

    "उन्होंने RBI गवर्नर के रूप में कार्य किया, एक अर्थशास्त्री के रूप में उन्होंने देश की कई सेवाएं कीं। जब देश आर्थिक संकट से जूझ रहा था, तब वह पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पीवी नरसिम्हा राव के नेतृत्व में वित्त मंत्री के रूप में देश को आर्थिक दिशा देने में सफल रहे।"

    ज्ञात हो कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। भारत सरकार ने कल के लिए निर्धारित सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं और 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें जब मनमोहन सिंह ने किया था पीएम मोदी पर तीखा हमला, लोकसभा चुनावी अभियान में दिखाए थे तेवर, पढ़िए

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+