Delta Plane Crash: पिछले एक साल में 3 बड़े प्लेन क्रैश, इस हादसे में कई लोगों ने गवाईं थी जान!
Delta Plane Crash: कनाडा के टोरंटो एयरपोर्ट पर एक विमान के लैंडिंग के वक्त एक बड़ा हवाई हादसा हुआ है। डेल्टा एयरलाइंस का एक प्लेन लैंडिंग करते वक्त पलट गया जिसमें 18 लोग घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, लैंडिंग करने वाली जमीन बर्फीली होने की वजह से प्लेन फिसल गया और ये हादसा हुआ। इस प्लेन में 76 यात्री और 4 क्रू मेंबर को मिलकर कुल 89 लोग सवार थे।
इससे पहले 31 जनवरी 2025 को अमेरिका में हुए भीषण प्लेन क्रैश में 67 लोग मारे गए थे।सफर करने के लिए हवाई यात्रा दुनियां का सबसे तेज और सुगम साधन है। लेकिन वहीं पिछले एक सालों में कई भयंकर हवाई हादसे भी हैं। आईए पिछले एक सालों में हुए प्लेन एक्सीडेंट पर नजर डालते हैं...
1 साल में हुए 3 बड़े हादसे
अमेरिका प्लेन क्रैश 2025
इस साल की शुरुआत में ही अमेरिका का एक प्लेन लैंडिंग के वक्त क्रैश हो गया। इस हादसे में क्रू मेंबर्स के साथ 67 लोग मारे गए थे। दरअसल, वाशिंगटन के रोनाल्डो रेगन नेशनल एयरपोर्ट पर मेरिकन एयरलाइंस का एक विमान लैंडिंग कर रहा था। लैंडिंग के ही समय सेना का एक हेलीकॉप्टर सामने आ गया जिससे ये हादसा हुआ।

कज़ाकिस्तान प्लेन एक्सीडेंट 2024
25 दिसंबर को कजाकिस्तान में एक भीषण विमान हादसा हुआ था। ये हादसा कजाकिस्तान के aukaut में हुआ था जिसमें अजरबैजान एयरलाइंस का विमान क्रैश हो गया।
बाकू से रूस जा रहे इस विमान में 62 पैसेंजर और 5 क्रू मेंबर्स थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान प्लेन क्रैश हो गया था और ये हादसा हुआ जिसमें 38 लोग मारे गए थे।
ये भी पढ़ें: Delta Plane Crash: '100 से ज्यादा हादसे, 0 डेथ', कितना सुरक्षित है डेल्टा CRJ-900 प्लेन? जानें खासियतें
वोएपास विमान हादसा 2024
9 अगस्त को ब्राजील के वोइप्स एयरलाइंस की एक फ्लाइट का साओ पाउलो शहर के पास एक्सीडेंट हुआ जिसमें सवार सभी यात्री मारे गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये विमान शाओ पाउलो इंटरनैशनल एयरपोर्ट की ओर जा रहा था। इस हादस में मरे गए लोगों 58 यात्रियों के साथ क्रू के 4 सदस्य भी थे।
शौर्य विमान हादसा
पिछले साल 2024 में 24 जुलाई को नेपाल के काठमांडू में भी एक भयानक विमान हादसा हुआ जिसमें 15 लोगों की मौत हुई। CRJ -200 फ्लाइट काठमांडू से पोखरा जा रहा था, प्लेन रनवे से फिसल गया और उसमें आग लग गई जिससे ये हादसा हुआ था। इस हादसे में 15 पैसेंजर्स के साथ क्रू मेंबर्स के 4 सदस्यों की मौत हो गई थी। इस हादसे में प्लेन का कैप्टन जिंदा बच गया था।
ये भी पढ़ें: US Plane Missing: अलास्का में 10 लोगों को लेकर उड़ा विमान, 38 मिनट बाद गायब, 8 दिन में दूसरा बड़ा हादसा!












Click it and Unblock the Notifications